How to Make Resume With AI: आज के समय में नौकरी के लिए सिर्फ डिग्री और एक्सपीरियंस होना ही काफी नहीं है. रिक्रूटर्स की नजर में आपका Resume भी उतना ही महत्वपूर्ण है. कई बार अच्छी क्वालिफिकेशन और स्किल्स होने के बावजूद रिज्यूम सही तरीके से तैयार नहीं होने के कारण उम्मीदवार नौकरी के लिए नहीं चुने जाते हैं. ऐसे में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई टूल्स की मदद से बेहतर और प्रोफेशनल रिज्यूम तैयार कर सकते हैं.
AI की मदद से रिज्यूम को ज्यादा क्लियर और जॉब प्रोफाइल के अनुसार बना सकते हैं. हालांकि, AI से रिज्यूमे तैयार करवाते हुए अपनी क्वालिफिकेशन, अनुभव और स्किल्स की जानकारी जरूर दें. भले आप टेक्निकल इफैक्ट के लिए AI Tools की मदद लें लेकिन रिज्यूम को पर्सनल टच जरूर दें. आइए, जानते हैं कि रिज्यूमे बनाने में AI की मदद कैसे ले सकते हैं.
1.नौकरी के हिसाब से रिज्यूम तैयार करें
एक ही रिज्यूम हर नौकरी के लिए भेजने के बजाय जिस नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसके हिसाब से रिज्यूम तैयार करना बेहतर होता है. AI को नौकरी से जुड़ी जानकारी और अपना मौजूदा रिज्यूम देकर आप पता कर सकते हैं कि किन स्किल्स पर फोकस करना है. इससे संबंधित नौकरी के अनुसार रिज्यूम तैयार करने में मदद मिल सकती है.
2.रिज्यूम की भाषा बेहतर करें
कई कैंडिडेट्स को अपनी योग्यता और एक्सपीरियंस को प्रभावी तरीके से लिखने में परेशानी होती है. ऐसे में AI की मदद से रिज्यूम में लिखी जानकारी को ज्यादा स्पष्ट और प्रभावी बनाया जा सकता है.
हालांकि, एआई से तैयार की गई जानकारी को बिना जांचे रिज्यूम में शामिल नहीं करना चाहिए. उसमें दी गई सभी बातें आपके रियल एक्सपीरियंस और योग्यता से मेल खानी चाहिए.
3.सही कीवर्ड्स शामिल करने में मिलेगी मदद
आज कई कंपनियां Resume को शॉर्टलिस्ट करने के लिए एप्लिकेंट ट्रैकिंग सिसटम यानी ATS का इस्तेमाल करती हैं. ऐसे में जॉब डिस्क्रिप्शन में दिए गए जरूरी कीवर्ड को रिज्यूम में शामिल करना जरूरी है.
AI की मदद से जॉब डिस्क्रिप्शन को एनालाइज करके यह पता लगाया जा सकता है कि Resume में कौन से जरूरी कीवर्ड्स पहले से हैं और किन जरूरी Skills को सही जगह पर हाईलाइट करने की जरूरत है.
ये भी पढ़ें: किताबों से आगे जाकर पढ़ाती हैं बांका की ये टीचर, 5 सितंबर को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
4.रिज्यूम का फॉर्मेट रखें आसान
रिज्यूम में सिर्फ अच्छी जानकारी होना ही काफी नहीं है. उसका प्रारूप भी साफ और आसान होना चाहिए. एआई की मदद से रिज्यूम में शिक्षा, काम का एक्सपीरियंस, क्षमताएं, उपलब्धियां और अन्य जरूरी जानकारियों को सही क्रम में रखने के सुझाव लिए जा सकते हैं. ध्यान रखें कि रिज्यूम बहुत ज्यादा डिजाइन वाला या पढ़ने में मुश्किल न हो. सरल और साफ रिज्यूम को समझना रिक्रूटर के लिए आसान होता है.
5.Resume में गलतियां खोजने के लिए AI का इस्तेमाल
Resume में स्पेलिंग, ग्रामर और वाक्य से जुड़ी छोटी-छोटी गलतियां भी प्रोफेशनल इंप्रेशन को प्रभावित कर सकती हैं. रिज्यूमे तैयार करने के बाद AI Tool की मदद से ग्रामर, लैंग्वेज और वाक्य को चेक किया जा सकता है. इसके अलावा AI से यह भी पूछा जा सकता है कि Resume में कोई ऐसी जानकारी तो नहीं है जिसे हटाने या बेहतर तरीके से लिखने की जरूरत है.
AI से Resume बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
AI Resume तैयार करने में आपकी मदद कर सकता है, लेकिन इसमें फेक क्वालिफिकेशन, अनुभव, स्किल्स या उपलब्धियां नहीं जोड़नी चाहिए. Resume में वही जानकारी होनी चाहिए जो रियल में आपके पास है. एआई की मदद केवल एक असिस्टेंट की तरह लें और फाइनल रिज्यूम खुद अच्छी तरह चेक करने के बाद ही किसी जॉब इंटरव्यू के लिए भेजें.
AI से Resume बनाने से जुड़े 7 FAQs
1. क्या AI से रिज्यूमे बना सकते हैं? ▼
जवाब: हां, AI की मदद से अच्छा रिज्यूमे आसानी से बनाया जा सकता है.
2. AI से रिज्यूमे कैसे बनाएं? ▼
जवाब: अपनी जानकारी और नौकरी की डिटेल AI टूल में देकर रिज्यूमे तैयार कर सकते हैं.
3. क्या AI रिज्यूमे की गलतियां सुधार सकता है? ▼
जवाब: हां, AI रिज्यूमे की भाषा और गलतियां सुधार सकता है.
4. क्या AI से रिज्यूमे में जरूरी स्किल्स जोड़ी जा सकती हैं? ▼
जवाब: हां, AI नौकरी के अनुसार जरूरी स्किल्स बताने में मदद कर सकता है.
5. क्या हर नौकरी के लिए अलग रिज्यूमे बनाना चाहिए? ▼
जवाब: हां, नौकरी के अनुसार रिज्यूमे में जरूरी जानकारी को बदलना बेहतर होता है.
6. AI से रिज्यूमे बनाने के बाद क्या जांचना जरूरी है? ▼
जवाब: हां, भेजने से पहले रिज्यूमे की सभी जानकारी जरूर जांच लें.
7. क्या AI से बना रिज्यूमे नौकरी दिला सकता है? ▼
जवाब: AI रिज्यूमे को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है, लेकिन नौकरी की गारंटी नहीं देता.
ये भी पढ़ें: UPSC की तैयारी में नहीं मिल रही सफलता, सीखें ये 5 स्किल्स, प्राइवेट सेक्टर में बनाएं करियर
