Weekly Current Affairs Quiz 2024 : पढ़ें इस सप्ताह का करेंट अफेयर्स क्विज

इस सप्ताह के समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित क्विज के साथ अपने करेंट अफेयर्स के ज्ञान को बढ़ाएं और अपनी परीक्षा की तैयारी को मजबूत करें...

Weekly Current Affairs Quiz 2024 : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हो या एंट्रेंस एग्जाम की, समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित प्रश्नोत्तरी परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोगी होती है. पढ़ें इस सप्ताह के ताजा घटनाक्रम पर केंद्रित करेंट अफेयर्स की प्रश्नोत्तरी दिये गये चार विकल्पों के साथ और एक सही विकल्प को चुन कर परखें अपनी तैयारी को.

  1. किस नियामक संस्था ने हाल ही में वित्तीय प्रबंधन में निवेशकों की सहायता के लिए मोबाइल ऐप सारथी 2.0 लॉन्च किया है?
    (क) आरबीआई
    (ख) सेबी
    (ग) डीजीसीए
    (घ) पीएफआरडीए
  2. स्मृतिवन संग्रहालय, जिसे प्रिक्स वर्सेल्स म्यूजियम, 2024 के लिए विश्व चयन में जगह मिली है, गुजरात के किस जिले में स्थित है?
    (क) पंचमहल
    (ख) भरूच
    (ग) अमरेली
    (घ) कच्छ
  3. पीएम गति शक्ति के तहत नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप (एनपीजी) की 72वीं बैठक 12 जून, 2024 को किस शहर में आयोजित की गयी?
    (क) नयी दिल्ली
    (ख) चंडीगढ़
    (ग) भुसावल
    (घ) भोपाल
  4. सब-लेफ्टिनेंट अनामिका बी राजीव भारतीय सेना की किस प्रभाग की पहली महिला हेलीकॉप्टर पायलट बन गयी हैं?
    (क) थल सेना
    (ख) वायुसेना
    (ग) नौसेना
    (घ) कोस्ट गार्ड
  5. मध्य प्रदेश के किस टाइगर रिजर्व में हाल ही में पहली बार विलुप्तप्राय हो चुके चार सींग वाले हिरण चौसिंगा को देखा गया है?
    (क) वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व
    (ख) पन्ना टाइगर रिजर्व
    (ग) बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
    (घ) कान्हा टाइगर रिजर्व
  6. चंद्रबाबू नायडू ने बीते 12 जून को किस राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली?
    (क) तेलंगाना
    (ख) आंध्र प्रदेश
    (ग) कर्नाटक
    (घ) तमिलनाडु
  7. निम्न में से कौन देश दिसंबर, 2025 में पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा?
    (क) अर्जेंटीना
    (ख) मलेशिया
    (ग) भारत
    (घ) जर्मनी
  8. पूर्वोत्तर के किस राज्य में बाल विवाह पर अंकुश लगाने के लिए ‘मुख्यमंत्री निजुत मोइना’ योजना की शुरुआत की गयी है?
    (क) असम
    (ख) मणिपुर
    (ग) त्रिपुरा
    (घ) मेघालय
  9. विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) द्वारा हाल में जारी वैश्विक लैंगिक अंतराल सूचकांक 2024 में भारत किस स्थान पर है?
    (क) 127वें
    (ख) 129वें
    (ग) 130वें
    (घ) 135वें
  10. किस टेनिस खिलाड़ी ने 9 जून, 2024 को फ्रेंच ओपन पुरुष एकल खिताब जीतकर अपने करियर का तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है?
    (क) कार्लोस अलकराज
    (ख) नोवाक जोकोविच
    (ग) राफेल नडाल
    (घ) स्टेन वावरिंका

सही जवाब
1(ख), 2 (घ), 3(क), 4(ग), 5(क), 6(ख), 7(ग),8(क), 9(ख), 10(क).

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Singh Parihar

Senior Copywriter, 15 years experience in journalism. Have a good experience in Hindi Literature, Education, Travel & Lifestyle...

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >