UP Police Bharti और JSSC CGL Exam 2024 में UN से संबंधित पूछे जा सकते हैं ये प्रश्न

UP Police Bharti  2024,JSSC CGL Exam 2024 important Questions on MCQ:  संयुक्त राष्ट्र (UN) एक वैश्विक संगठन है जो अंतरराष्ट्रीय मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संयुक्त राष्ट्र के बारे में इन बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) और उत्तरों से अपने ज्ञान को बढ़ाएं, और परीक्षा में अच्छे अंक लाएं (Answers: 1-c, 2-d, 3-b, 4-c, 5-b, 6-d, […]

UP Police Bharti  2024,JSSC CGL Exam 2024 important Questions on MCQ:  संयुक्त राष्ट्र (UN) एक वैश्विक संगठन है जो अंतरराष्ट्रीय मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संयुक्त राष्ट्र के बारे में इन बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) और उत्तरों से अपने ज्ञान को बढ़ाएं, और परीक्षा में अच्छे अंक लाएं

Q 1. संयुक्त राष्ट्र की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

a) 1918
b) 1939
c) 1945
d) 1989

Q 2.  संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के नए सतत विकास लक्ष्यों में सभी प्रकार की गरीबी को समाप्त करने का प्रस्ताव है ?

a) 2021
b) 2025
c) 2020
d) 2030

Q 3.  संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय कहां स्थित है ?

a) जिनेवा, स्विटजरलैंड
b) न्यूयॉर्क शहर, यूएसए
c) पेरिस, फ्रांस
d) लंदन, इंग्लैंड

Q 4.  1945 में कितने देशों ने UNO के चार्टर पर हस्ताक्षर किए?

a) 52 देश
b) 53 देश
c) 51 देश
d) उपरोक्त में से एक से अधिक

Q 5. कौन सा संगठन संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जो वैश्विक स्वास्थ्य मुद्दों से निपटती है?

a) विश्व व्यापार संगठन (WTO)
b) विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
c) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)
d) संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को)

Q 6. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पाँच स्थायी सदस्य कौन-कौन से हैं?

a) फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम
b) कनाडा, मैक्सिको, सऊदी अरब, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात
c) ब्राज़ील, भारत, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया
d) चीन, फ्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका

Q 7. प्रतिवर्ष किस दिन को ‘संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है?

a) 21 जून
b) 22 जून
c) 23 जून
d) 24 जून

Q 8. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

a) जिनेवा
b) द हेग
c) न्यू यॉर्क
d) पेरिस

Q 9. निम्नलिखित में से कौन संयुक्त राष्ट्र का मुख्य अंग नहीं है?

a) अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय
b) आर्थिक और सामाजिक परिषद
c) सचिवालय
d) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष

Q 10. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

a.पेरिस
b.जिनेवा
c.न्यूयॉर्क
d.द हेग

(Answers: 1-c, 2-d, 3-b, 4-c, 5-b, 6-d, 7-c, 8-b, 9-d, 10-b)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >