Today Current Affairs: देखें आज 13 दिसंबर के करेंट अफेयर्स, 10 सवाल और उनके जवाब

आज 13 दिसंबर को हम आपको बताएंगे देश दुनिया से जुड़े 10 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स के सवाल और उनके जवाब.

1. हाल ही में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कितनी पंचायतों को ‘राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार’ से सम्मानित किया है?

Ans. 45 पंचायतों को

2. हाल ही में किस देश ने हांगकांग के मामलों में हस्तक्षेप पर अमेरिका के कर्मचारियों पर वीजा प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है?

Ans. चीन

3. हाल ही में मोहम्मद अल-बशीर को किस देश का अंतरिम कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है?

Ans. सीरिया

4. हाल ही में सरकार ने गेहूं की भंडारण सीमा 2,000 मीट्रिक टन से घटाकर कितने मीट्रिक टन कर दिया है?

Ans. 1,000 मीट्रिक टन

5. हाल ही में किस योजना को वित्त वर्ष 2028-29 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है?

Ans. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण

6. भारत का किस देश के साथ 4 अरब डॉलर का उन्नत वोरोनेझ रडार सिस्टम का समझौता हुआ है?

Ans. रूस

7. हाल ही में किस तारीख को “यूनिसेफ स्थापना दिवस” मनाया गया है?

Ans. 11 दिसंबर

8. भारत कौशल रिपोर्ट 2025 के अनुसार, रोजगार दर में कौन-सा राज्य शीर्ष पर है?

Ans. केरल

9. केंद्र सरकार नई शहर योजना के तहत कितने नए स्मार्ट शहर विकसित करेगी?

Ans. आठ

10. किस वर्ष तक भारत परमाणु ऊर्जा क्षमता को तीन गुना कर देगा?

Ans. वर्ष 2031

ऐसी सामान्य ज्ञान से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Sarkari Naukri: IIT दिल्ली में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 75000 तक मिलेगा वेतन

Also Read: Bihar Success Story: अंडे और सब्जी बेचकर किया गुजारा, ऐसे की तैयारी और बन गए IAS Officer

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >