SSC GK Questions 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं आने वाले महीनों में होने वाली हैं. SSC MTS और Stenographer समेत अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए जनरल नाॅलेज (GK) एक महत्वपूर्ण सेक्शन है. परीक्षा में बेहतर स्कोर के लिए GK पर मजबूत पकड़ होना जरूरी है, क्योंकि इससे कम समय में ज्यादा सवाल हल करने में मदद मिल सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में SSC परीक्षा में पूछे जा सकने वाले 20 महत्वपूर्ण GK प्रश्न-उत्तर का सेट दिया गया है. इन सवालों के जरिए कैंडिडेट्स अपनी तैयारी को परखने के साथ-साथ परीक्षा से पहले महत्वपूर्ण टॉपिक्स का फटाफट रिवीजन भी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Banking GK Questions 2026: बैंकिंग परीक्षा में पूछे जा सकते हैं ये 20 जरूरी सवाल, जरूर करें रिवाइज
Top 20 Question-Answers for Exam: SSC परीक्षा से जुड़े कुछ जरूरी सवाल और जवाब
सवाल: विश्व का सबसे बड़ा द्वीपसमूह देश कौन-सा है?
जवाब: इंडोनेशिया
सवाल: किस देश में पिरामिड ऑफ गीजा स्थित हैं?
जवाब: मिस्र (Egypt)
सवाल: विश्व का सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान कौन-सा है?
जवाब: सहारा
सवाल: किस देश को 'मध्यरात्रि के सूर्य का देश' कहा जाता है?
जवाब: नॉर्वे
सवाल: विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप कौन-सा है?
जवाब: अरब प्रायद्वीप
सवाल: विश्व का सबसे बड़ा द्वीप कौन-सा है?
जवाब: ग्रीनलैंड
सवाल: विश्व का सबसे छोटा देश कौन-सा है?
जवाब: वेटिकन सिटी
सवाल: भारतीय संविधान में आपातकालीन प्रावधान किस भाग में दिए गए हैं?
जवाब: भाग XVIII
सवाल: भारत में राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है?
जवाब: राष्ट्रपति
सवाल: लोकसभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
जवाब: 25 वर्ष
सवाल: भारतीय संविधान में राज्य के नीति-निर्देशक तत्व किस देश के संविधान से प्रेरित हैं?
जवाब: आयरलैंड
सवाल: भारत के उपराष्ट्रपति का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है?
जवाब: 5 वर्ष
सवाल: भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौन-सा है?
जवाब: कुंचिकल जलप्रपात
सवाल: भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य कौन-सा है?
जवाब: उत्तर प्रदेश
सवाल: भारत का सबसे बड़ा राज्य क्षेत्रफल की दृष्टि से कौन-सा है?
जवाब: राजस्थान
सवाल: भारत में सबसे अधिक चाय का उत्पादन किस राज्य में होता है?
जवाब: असम
सवाल: भारत छोड़ो आंदोलन किस वर्ष शुरू हुआ था?
जवाब: 1942
सवाल: मानव शरीर में इंसुलिन का स्राव किस अंग से होता है?
जवाब: पैंक्रियाज
सवाल: मौलिक अधिकारों की संख्या कितनी है?
जवाब: 6
सवाल: भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में वर्तमान में कितनी भाषाएं शामिल हैं?
जवाब: 22
ये भी पढ़ें: BPSC Exam 2026: GK के ये 20 सवाल बढ़ा सकते हैं आपका स्कोर, अभी करें रिवीजन
