आधा भारत नहीं जानता LPG, PNG, CNG और LNG का फुलफॉर्म, जान जाएगा तो बोलेगा फर्राटेदार

LPG PNG CNG And LNG Gas: अधिकांश लोग अपने घरों में LPG गैस का नाम जरूर सुनते हैं. लेकिन क्या आपने इससे पहले LNG गैस का नाम सुना है. लिक्विड के फॉर्म में इस गैस को एक देश से दूसरे देश में पहुंचाया जाता है.

LPG PNG CNG And LNG Gas: आमतौर पर लोग रसोई घर में और गाड़ियों में गैस का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अधिकतर लोगों को आम जीवन में इस्तेमाल होने वाली गैसों के फुलफॉर्म के बारे में जानकारी नहीं होती. जैसे, रसोई घरों में इस्तेमाल होने वाली गैस को शॉर्ट में एलपीजी कहते हैं. मगर अधिकतर लोगों को एलपीजी की भी जानकारी नहीं होगी. उन्हें तो गैस सिलेंडर और गैस टंकी की ही जानकारी है. आज हम आपको LPG, LNG, CNG और PNG जैसे संक्षेप में लिखे गए शब्दों के फुलफॉर्म के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए, डिटेल में जानते हैं.

LPG क्या है?

LPG का पूरा नाम Liquefied Petroleum Gas है, जिसका इस्तेमाल घरों में खाना पकाने के लिए किया जाता है. यह एक साफ और आसानी से इस्तेमाल होने वाला ईंधन है. LPG मुख्य रूप से प्रोपेन और ब्यूटेन गैसों से मिलकर बनती है और यह कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) को रिफाइन करने और प्राकृतिक गैस की प्रोसेसिंग से बनती है.

PNG क्या है?

PNG का मतलब Piped Natural Gas. इसे पाइपलाइन के जरिए सीधे घरों और इमारतों तक पहुंचाया जाता है. PNG का इस्तेमाल घरों, रेस्टोरेंट में खाना पकाने और फैक्ट्री में फ्यूल पहुंचाने के लिए किया जाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें सिलेंडर की जरूरत नहीं पड़ती और गैस की लगातार सप्लाई मिलती रहती है.

LNG क्या है?

LNG का पूरा नाम लिक्विफाइड नेचुरल गैस (Liquefied Natural Gas) है. लिक्विड के फॉर्म में इस गैस को विदेशों से बड़े जहाजों में भारत पहुंचाई जाती है. प्राकृतिक गैस को लगभग -162 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा करने पर यह लिक्विड फॉर्म में बदल जाती है. लिक्विड बनने के बाद इसका वॉल्यूम काफी कम हो जाता है. इसे विशेष टर्मिनलों पर लिक्विड फॉर्म से गैस के रूप में बदला जाता है. इसके बाद इसे पाइपलाइन के जरिए घरों या फिर सीएनजी फिलिंग स्टेशनों में इस्तेमाल के लिए भेजा जाता है.

CNG क्या है?

CNG का मतलब Compressed Natural Gas है. यह प्राकृतिक गैस होती है, जिसे हाई प्रेशर में कंप्रेस करके सिलेंडर में भरा जाता है. CNG का इस्तेमाल मुख्य रूप से कार, बस, ट्रक और ऑटो-रिक्शा में ईंधन के रूप में किया जाता है. इसे पर्यावरण के लिए बेहतर माना जाता है, क्योंकि इससे प्रदूषण और ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन (Excretion) कम होता है. भारत के कई बड़े शहर जैसे दिल्ली और मुंबई में पब्लिक बसें और ऑटो-रिक्शा CNG से चलते हैं.

यह भी पढ़ें- भारत का सिलिकॉन वैली किसे कहा जाता है? जानें क्यों है ये सबसे बड़ा IT हब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >