Daily Current Affairs: देखें आज 29 जनवरी के करेंट अफेयर्स, 10 सवाल और उनके जवाब

Daily Current Affairs: आज 29 जनवरी को हम आपको बताएंगे देश दुनिया से जुड़े 10 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स के सवाल और उनके जवाब.

1. हाल ही में जापान के बाद यूरोड्रोन कार्यक्रम में पर्यवेक्षक का दर्जा पाने वाला दूसरा एशियाई-प्रशांत देश कौन बना है?

Ans. भारत

2. कौन–सा बंदरगाह 2027 तक 10 मिलियन टीईयू के साथ शीर्ष वैश्विक बंदरगाहों में प्रवेश करने वाला भारत का पहला बंदरगाह बन जाएगा?

Ans. जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह

3. भारत का सकल कर राजस्व (GTR) वित्त वर्ष 2023-24 में 10.8% बढ़कर कितने लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है?

Ans. 38.40 लाख करोड़ रुपये

4. विश्व न्याय परियोजना (WJP) द्वारा जारी रुल ऑफ लॉ इंडेक्स, 2024 में भारत ने कौन सा स्थान हासिल किया है?

Ans. 79वां

5. साइबर सुरक्षा सहयोग पर बिम्सटेक विशेषज्ञ समूह की दूसरी बैठक भारत ने कहां आयोजित की?

Ans. नई दिल्ली में

6. हाल ही में किस मंत्रालय ने वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर को विदेशी अंशदान के तहत लाइसेंस प्रदान किया है?

Ans. गृह मंत्रालय

7. हाल ही में किस देश ने केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा के निर्माण पर प्रतिबंध लगाने वाला कार्यकारी आदेश जारी किया है?

Ans. अमेरिका

8. हाल ही में अमेरिकी विकास एजेंसी यूएसएआईडी (USAID) ने किस देश में अपने सभी विकासात्मक सहायता कार्यक्रम निलंबित कर दिए हैं?

Ans. बांग्लादेश

9. हाल ही में अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने लगातार सातवीं बार किस देश के राष्ट्रपति का चुनाव जीता है?

Ans. बेलारूस

10. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 28 जनवरी को कहां 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया है?

Ans. देहरादून

Also Read: Success Story: IAS दूल्हा और IPS दुल्हन ने वेलेंटाइन डे पर मंदिर में लिए थे सात फेरे, दिलचस्प है इनकी सफलता की कहानी

Also Read: Success Story: बिहार के लाल का परमाणु ऊर्जा विभाग में हुआ चयन, सैलरी जानकर दंग रह जाएंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >