BSF और CRPF क्या है अंतर? जानिए किसे मिलती है कितनी सैलरी

BSF VS CRPF: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स और सीआरपीएफ की सैलरी में बहुत फर्क होता है. दोनों की जिम्मेदारियां भी अलग-अलग होती हैं. एक बल देश के आंतरिक सुरक्षा की देख-रेख करती है तो वहीं दूसरी अंतरराष्ट्रीय मामलों की.

BSF VS CRPF: भारत की सुरक्षा व्यवस्था में कई पैरामिलिट्री फोर्स महत्वपूर्ण भूमिका में हैं. इनमें CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) और BSF (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) भी शामिल हैं. क्या आप इन दोनों में अंतर, रोल्स और सैलरी के बीच का फर्क जानते हैं.

CRPF क्या करती है?

CRPF देश की सबसे बड़ी पैरामिलिट्री फोर्स में से एक है. इस बल की मुख्य जिम्मेदारी देश के आंतरिक इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है. CRPF के जवान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ऑपरेशन चलाते हैं, आतंकवाद से निपटने में मदद करते हैं और चुनाव जैसे बड़े राष्ट्रीय कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालते हैं. CRPF के जवानों की तैनाती देश के अलग-अलग राज्यों में जरूरत के अनुसार की जाती है. यह बल पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर काम करता है.

BSF का क्या काम होता है?

BSF यानी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स का मुख्य काम देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा करना है. BSF के जवान भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमा सहित कई संवेदनशील सीमाई क्षेत्रों में तैनात रहते हैं. सीमा पर घुसपैठ रोकना, तस्करी पर नजर रखना और सीमा सुरक्षा सुनिश्चित करना BSF की प्रमुख जिम्मेदारी होती है.

CRPF की सैलरी कितनी होती है?

अगर सैलरी की बात करें तो दोनों बलों का सैलरी स्ट्रक्चर अलग-अलग होता है. CRPF में कांस्टेबल की सैलरी लगभग 21,700 रुपये से 69,100 रुपये के बीच होती है. अधिकारी स्तर के पद जैसे असिस्टेंट कमांडेंट को शुरुआती तौर पर करीब 54,000 रुपये से 60,000 रुपये तक वेतन मिलता है.

BSF की सैलरी कितनी होती है?

BSF में भी कांस्टेबल को लगभग 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक वेतन दिया जाता है. सब इंस्पेक्टर को लेवल-6 पे स्केल के तहत करीब 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक महीने की सैलरी मिलती है.

अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं

दोनों ही बलों के जवानों को वेतन के अलावा महंगाई भत्ता, आवास सुविधा, मेडिकल सुविधा, यात्रा भत्ता और जोखिम भत्ता जैसी कई सुविधाएं भी दी जाती हैं.

यह भी पढ़ें- आधा भारत नहीं जानता LPG, PNG, CNG और LNG का फुलफॉर्म, जान जाएगा तो बोलेगा फर्राटेदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >