क्या आपने देखा है एशिया का सबसे बड़ा Tulip गार्डन? पूरी दुनिया में है फेमस

Asia Largest Tulip Garden: क्या आपने देखा है एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन कहां है. श्रीनगर की जबरवान पहाड़ियों के बीच फैला यह गार्डन रंगों का अद्भुत समंदर है. अगर नहीं जानते हैं, तो यहां देखें और अपने जनरल नॉलेज को मजबूत करें.

Asia Largest Tulip Garden: क्या आपने कभी ऐसा नजारा देखा है, जहां दूर-दूर तक फैली पहाड़ियों के बीच रंगों का समंदर लहराता हो. वसंत के आते ही एक खास जगह ऐसी बन जाती है, जहां धरती मानो लाल, पीले, गुलाबी और सफेद रंगों की चादर ओढ़ लेती है. ठंडी हवाओं, साफ आसमान और झीलों की खूबसूरत बैकग्राउंड में लाखों फूल एक साथ खिलते हैं. साथ ही पूरा माहौल किसी पेंटिंग जैसा दिखाई देता है. यह जगह एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन माना जाता है.

यहां हर साल वसंत ऋतु (Spring Season) में विशेष सेलिब्रेशन भी होता है. देश-विदेश से टूरिस्ट यहां सिर्फ फूल देखने नहीं, बल्कि नेचर के उस अनोखे उत्सव को महसूस करने आते हैं, जो कुछ ही हफ्तों के लिए धरती पर रंगों का जादू बिखेर देता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन (Asia Largest Tulip Garden) कहां है. 

Asia Largest Tulip Garden: ट्यूलिप गार्डन कहां है? 

एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में स्थित है. इसका ऑफिशियल नाम नाम Indira Gandhi Memorial Tulip Garden है. यह खूबसूरत गार्डन Srinagar शहर में फेमस Dal Lake के किनारे और जबरवान पहाड़ियों की तलहटी में फैला हुआ है. लगभग 30 हेक्टेयर से ज्यादा सेक्टर में फैला हुआ है. यह गार्डन (Asia Largest Tulip Garden) सीढ़ीनुमा (terraced) ढंग से बनाया गया है, जिससे ऊपर से देखने पर रंग-बिरंगे फूलों का दृश्य और भी अट्रैक्टिव दिखाई देता है. इसकी लोकेशन ऐसी है कि एक तरफ शांत डल झील का नजारा और दूसरी तरफ हरी-भरी पहाड़ियां दोनों मिलकर इसे बहुत खास बनाते हैं. 

ट्यूलिप के कितने प्रकार हैं? 

एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन (Asia Largest Tulip Garden) में हर साल लाखों की संख्या में ट्यूलिप फूल लगाए जाते हैं. यहां आमतौर पर 15 से 17 लाख से ज्यादा ट्यूलिप बल्ब लगाए जाते हैं, जो वसंत ऋतु में एक साथ खिलकर रंगों की अद्भुत छटा बिखेरते हैं. यह गार्डन केवल संख्या में ही बड़ा नहीं है, बल्कि यहां 60-70 से अधिक अलग-अलग किस्मों (Varieties) के ट्यूलिप देखने को मिलते हैं. इनमें कई इंटरनेशनल स्पीशीज भी शामिल हैं, जिन्हें विशेष रूप से नीदरलैंड (हॉलैंड) से मंगवाया जाता है. 

यहां कब जाएं? 

ट्यूलिप गार्डन (Asia Largest Tulip Garden) देखने जाने का बेस्ट टाइम मार्च से अप्रैल के महीने में होता है. इसी दौरान लाखों ट्यूलिप एक साथ खिलते हैं और पूरा गार्डन रंगों से भर जाता है. इस समय ट्यूलिप फेस्टिवल आयोजित किया जाता है. 

यह भी पढ़ें: ये है दुनिया की सबसे गर्म नदी, जहां गिरते ही उबल जाते हैं जानवर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >