UP Police Home Guard Exam City 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपनी परीक्षा शहर की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. यूपी होमगार्ड की इस वैकेंसी के जरिए 41424 पदों पर भर्ती होगी.
UP Police Home Guard Exam City 2025: क्या है एग्जाम सिटी स्लिप?
अभ्यर्थियों का पता चल जाएगा कि उनकी परीक्षा किस जिले में किस दिन है. एग्जाम सिटी स्लिप में कैंडिडेट्स को यह जानकारी दी जाती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी. हालांकि, इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता नहीं होता, यह जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी.
किस दिन है UP होमगार्ड परीक्षा?
उत्तर प्रदेश के 74 जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 25 अप्रैल 2026 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी. वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 03:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी.
कब जारी होगा एडमिट कार्ड?
यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. 26-04-2026 को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 23-04-2026 को जारी किए जाएंगे, जबकि 27-04-2026 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 24-04-2026 को उपलब्ध कराए जाएंगे. उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपनी रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
कैसे डाउनलोड करें UP होमगार्ड एग्जाम सिटी?
- एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट homeguard.up.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर “Exam City Intimation Slip” लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें.
- सबमिट करते ही एग्जाम सिटी स्क्रीन पर दिख जाएगी.
- इसे डाउनलोड कर सेव कर लें.
यह भी पढ़ें- बिहार जीविका का फाइनल रिजल्ट जारी, brlps.in पर करें चेक
