UGC NET June 2026 Re Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से 9 और 10 सितंबर को यूजीसी नेट का री-एग्जाम आयोजित किया जाएगा. इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसी के साथ कैंडिडेट्स अन्य डॉक्यूमेंट भी रख लें.
UGC NET री-एग्जाम का शेड्यूल देखें
| परीक्षा की तारीख | विषय | शिफ्ट |
| 9 सितंबर 2026 | इंग्लिश | शिफ्ट 1 |
| 9 सितंबर 2026 | कॉमर्स | शिफ्ट 2 |
| 10 सितंबर 2026 | सोशियोलॉजी | शिफ्ट 1 |
कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड यूजीसी-नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपने लॉगिन डिटेल्स डालने होंगे. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, परीक्षा का विषय, परीक्षा की डेट, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी जरूर जांच लें.
परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले कर लें ये काम
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करके पास में रख लें.
- आधार कार्ड और फोटो वाली वैलिडी आईडी प्रूफ भी साथ रखें.
- साथ में अपनी दो फोटो रख लें.
कैसे डाउनलोड करें UGC NET री-एग्जाम का एडमिट कार्ड
- सबसे पहले यूजीसी-नेट की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर UGC-NET June 2026 Re-Examination Admit Card वाले लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना आवेदन संख्या और मांगी गई लॉगिन जानकारी डालें.
- स्क्रीन पर दिखाई दे रही जानकारी को भरकर लॉगिन करें.
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें.
- एडमिट कार्ड पर अपना नाम, विषय, परीक्षा की डेट, पाली और परीक्षा केंद्र की जानकारी जरूर जांच लें.
परेशानी होने पर यहां करें संपर्क
- अगर किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी होती है या परीक्षा से जुड़ी कोई समस्या है, तो वह NTA से संपर्क कर सकता है.
- हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000
- ईमेल: ugcnet@nta.ac.in
- यूजीसी-नेट वेबसाइट: ugcnet.nta.nic.in
- एनटीए वेबसाइट: nta.ac.in
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसकी सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें.
क्यों हो रहा है UGC NET री-एग्जाम?
इससे पहले इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के पेपर में गड़बड़ी होने के कारण इन पेपर की परीक्षा रद्द कर दी गई थी. NTA ने इन तीनों विषय को छोड़कर ही बाकी सब्जेक्ट के रिजल्ट भी जारी किए.
ये भी पढ़ें: क्या बाघों की कमी से बढ़ सकता है बाढ़ का खतरा? जानिए जंगल से जुड़े जनरल नॉलेज के सवाल-जवाब
