SBI Clerk Admit Card 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में क्लर्क की नौकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है. बैंक ने SBI Clerk Backlog Recruitment 2026 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1538 बैकलॉग पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
16 सितंबर को होगी Phase I परीक्षा
SBI Clerk भर्ती की Phase I Prelims परीक्षा 16 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने परीक्षा केंद्र पर निर्धारित रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचना होगा. परीक्षा से जुड़ी जानकारी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड पर दी गई होगी.
भर्ती प्रक्रिया में सफल उम्मीदवारों को आगे Phase II Main Examination में शामिल होना होगा. उपलब्ध शेड्यूल के अनुसार मुख्य परीक्षा अक्टूबर या नवंबर 2026 में आयोजित की जा सकती है. इसका एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: Rajasthan SET Admit Card 2026 हुआ जारी, जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका
ऐसे डाउनलोड करें SBI Clerk Admit Card
- सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं. करियर या Recruitment सेक्शन में जाएं.
- SBI Clerk Recruitment 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
- अब Admit Card या Call Letter डाउनलोड करने का लिंक खोलें.
- मांगी गई लॉगिन डिटेल जैसे Registration Number/Roll Number और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करें.
- स्क्रीन पर SBI Clerk Admit Card दिखाई देगा.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
SBI Clerk Admit Card 2026 Download Link
SBI Clerk Backlog Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को आवेदन करने और परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए 27 अगस्त 2026 तक का समय दिया गया था. अब आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें: पटना हाईकोर्ट असिस्टेंट भर्ती 2026 का एग्जाम डेट जारी, इस दिन होगी परीक्षा
