Railway Technician भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 6557 पदों के लिए इस दिन होगा एग्जाम

RRB Technician Exam Date 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन के 6557 पदों पर होने वाले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) की तारीखों का ऐलान कर दिया है. ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक परीक्षा 6 से 9 अक्टूबर 2026 के बीच कराई जाएगी. एग्जाम शेड्यूल और एडमिट कार्ड से जुड़ी पूरी डिटेल यहां देखें.

Railway RRB Technician Exam Date 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरुरी खबर सामने आई है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन (CEN 02/2026) के कुल 6557 पदों के लिए भर्ती परीक्षा की तारीखों की घोषणा अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर कर दी है.

बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, यह परीक्षा 6 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक देशभर के विभिन्न सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी. जिन उम्मीदवारों ने 29 जुलाई 2026 तक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरा था, वे अब अपनी अंतिम तैयारी तेज कर दें.

ग्रेड-1 और ग्रेड-3 के 6500 से अधिक पदों पर होगा मुकाबला

इस भर्ती के जरिए भारतीय रेलवे में दो अलग-अलग स्तर के पदों पर नियुक्तियां होनी हैं

  • टेक्नीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल): कुल 323 पद. इसके लिए इंजीनियरिंग डिग्री (BE/BTech), डिप्लोमा और बीएससी वाले उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा है.
  • टेक्नीशियन ग्रेड-3: कुल 6234 पद. इस पद के लिए 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई या 12वीं (PCM) पास अभ्यर्थी मैदान में हैं.

जून-जुलाई में लिए गए थे आवेदन

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 जून से शुरू हुई थी और 29 जुलाई 2026 तक आवेदन लिए गए थे. अब आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रेलवे ने परीक्षा की तारीख जारी कर दी है.

कब आएगा एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप?

रेलवे के तय नियमों के मुताबिक, परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले अभ्यर्थियों की एग्जाम सिटी स्लिप (Exam City Slip) जारी कर दी जाएगी. इससे छात्रों को यह पता चल सकेगा कि उनका पेपर किस शहर में और किस दिन है, ताकि वे अपना रिजर्वेशन समय से करा सकें.

इसके बाद परीक्षा तारीख से ठीक 4 दिन पहले फाइनल एडमिट कार्ड (Hall Ticket) डाउनलोड के लिए लाइव कर दिया जाएगा. उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड चेक कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: रेलवे ग्रुप D की Answer Key जारी, ऐसे चेक करें अपना रिस्पॉन्स शीट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >