NIOS 10th 12th Date Sheet 2025: ओपन स्कूलिंग बोर्ड की डेटशीट जारी, जानें कब होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

NIOS 10th 12th Date Sheet 2025: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल (NIOS) की तरफ से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है. NIOS की तरफ से अप्रैल और मई 2025 के लिए सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी कोर्स की थ्योरी परीक्षाओं के लिए डेट शीट जारी हुई है.

NIOS 10th 12th Date Sheet 2025: ओपन स्कूलिंग से बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए काम की खबर है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल (NIOS) की तरफ से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है. NIOS की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अप्रैल 2025 की NIOS पब्लिक परीक्षा (थ्योरी) सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी कोर्स 09 अप्रैल 2025 से भारत और विदेश में चिन्हित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली है।

नेशनल ओपन स्कूलिंग डेटशीट NIOS की वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर उपलब्ध है। बता दें कि NIOS 10वीं, 12वीं हॉल टिकट 2025 मार्च में जारी होने की संभावना है। ऐसे में परीक्षार्थी डेटशीट नीचे चेक कर सकते हैं.

NIOS 10th 12th Date Sheet 2025: ओपन स्कूलिंग 12वीं की डेटशीट

9 अप्रैल, 2025- भारतीय दर्शन
11 अप्रैल, 2025- प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा
19 अप्रैल, 2025- भूगोल
21 अप्रैल, 2025- बंगाली/गुजराती/पंजाबी/मलयालम/ओडिया/अरबी/फारसी/तमिल/सिंधी
22 अप्रैल, 2025- अंग्रेजी
23 अप्रैल, 2025- रसायन विज्ञान, राजनीति विज्ञान, जनसंचार, सैन्य अध्ययन
24 अप्रैल, 2025- कंप्यूटर विज्ञान, शारीरिक शिक्षा और योग, समाजशास्त्र, पर्यटन
25 अप्रैल, 2025- भौतिकी, इतिहास, पुस्तकालय और सूचना। विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान
28 अप्रैल, 2025- अकाउंटेंसी, जीवविज्ञान, कानून का परिचय, सैन्य इतिहास
2 मई, 2025- हिंदी, रोजगार कौशल और उद्यमिता
3 मई, 2025- पेंटिंग (सिद्धांत)
5 मई, 2025- गणित
6 मई, 2025- व्यवसाय अध्ययन, संस्कृत साहित्य
7 मई, 2025- डेटा प्रविष्टि संचालन
8 मई, 2025- गृह विज्ञान
13 मई, 2025- अर्थशास्त्र
14 मई, 2025- हाउसकीपिंग, होटल फ्रंट ऑफिस संचालन, खाद्य प्रसंस्करण, फलों और सब्जियों का संरक्षण, वेब विकास, सीआरएम घरेलू आवाज, लिंग अध्ययन
15 मई, 2025- खानपान प्रबंधन, कंप्यूटर और कार्यालय अनुप्रयोग, डेटा प्रविष्टि संचालन, वेब डिजाइनिंग और विकास, कंप्यूटर हार्डवेयर असेंबली और मुख्य, योग सहायक
17 मई, 2025- उर्दू, संस्कृत, नाट्यकला
19 मई, 2025- मनोविज्ञान, संस्कृत व्याकरण

Bihar Board 12th Result 2025 Live Updates

NIOS 10वीं की डेटशीट

9 अप्रैल, 2025- उद्यमिता
11 अप्रैल, 2025- भारतीय दर्शन, भारतीय कढ़ाई, हाथ और पैर की देखभाल में प्रमाण पत्र
16 अप्रैल, 2025- लोक कला
19 अप्रैल, 2025- बंगाली, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, गुजराती, पंजाबी, असमिया, नेपाली, मलयालम, ओडिया, अरबी, फारसी, तमिल, सिंधी
21 अप्रैल, 2025- भारतीय संस्कृति और विरासत
22 अप्रैल, 2025- मनोविज्ञान
23 अप्रैल, 2025- गणित
24 अप्रैल, 2025- सामाजिक विज्ञान
25 अप्रैल, 2025- डेटा प्रविष्टि संचालन
28 अप्रैल, 2025- हिंदी
2 मई, 2025- पेंटिंग
3 मई, 2025- अंग्रेजी
5 मई, 2025- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
6 मई, 2025- गृह विज्ञान
7 मई, 2025- उर्दू, संस्कृत
8 मई, 2025- बिजनेस स्टडीज
13 मई, 2025- अर्थशास्त्र, भारतीय सांकेतिक भाषा
14 मई, 2025- बेकरी और कन्फेक्शनरी, कटिंग और टेलरिंग, ड्रेस मेकिंग, डेस्कटॉप पब्लिशिंग में सर्टिफिकेट, योग में सर्टिफिकेट, बेसिक कंप्यूटिंग (सिद्धांत) में सर्टिफिकेट, ब्यूटी कल्चर और हेयर केयर, हेयर केयर और स्टाइलिंग
15 मई, 2025- अकाउंटेंसी, संस्कृत व्याकरण, ब्यूटी थेरेपी
17 मई, 2025- हिंदुस्तानी संगीत, वेद अध्ययन, नाट्यकला
19 मई, 2025- कर्नाटक संगीत, रोजगार कौशल, संस्कृत साहित्य

NIOS 10th 12th Date Sheet 2025: कितने बजे से होगी परीक्षा?

एनआईओएस की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार बोर्ड परीक्षाएं एक ही सत्र में होंगी. परीक्षाएं दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होंगी. परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को प्रश्नपत्र देखने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय मिलेगा. बता दें कि छात्रों को 30 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना अनिवार्य है.

यह भी पढ़ें- JNV Admit Card: जेएनवी कक्षा 6 एडमिट कार्ड 2025 जारी, यहां देखे हॉल टिकट डाउनलोड करने के स्टेप्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >