रोते-रोते हुए बुरा हाल, सिर्फ 2 मिनट की देरी और मुंबई के दो छात्र को NEET देने से रोका गया

NEET UG Re Exam 2026: मुंबई के दो छात्र को एग्जाम सेंटर पर देर से पहुंचने के कारण एंट्री नहीं मिली. परीक्षा केंद्र के बाहर उनके मता-पिता ने आवाज भी उठाई. लेकिन अधिकारियों ने NTA के गाइडलाइंस का हवाला देते हुए एंट्री देने से मना कर दिया.

NEET UG Re Exam 2026: NEET UG री-एग्जाम आज यानी कि 21 जून को देशभर के कई एग्जाम सेंटर पर हो रहा है. इस परीक्षा को लेकर सरकार और NTA की ओर से सुरक्षा के कई इंतजाम किए गए हैं. इस बीच मुंबई के दो छात्र को 2 मिनट से लेट होने के कारण एंट्री नहीं दी गई.

मुंबई के दो छात्र को नहीं मिली एंट्री

मुंबई के परेल स्थित महर्षि दयानंद कॉलेज परीक्षा केंद्र के दो छात्रों को केवल दो मिनट की देरी से पहुंचने के कारण परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया. दोनों छात्र निर्धारित समय के कुछ मिनट बाद परीक्षा केंद्र पहुंचे थे. परीक्षा केंद्र के अधिकारियों ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें एंट्री देने से इंकार कर दिया.

छात्रों और अभिभावकों ने की अपील

परीक्षा केंद्र के बाहर छात्रों और उनके माता-पिता ने अधिकारियों से मानवीय आधार पर प्रवेश देने की अपील की. वहां मौजूद अन्य अभिभावकों ने भी छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई और प्रशासन से विशेष छूट देने का अनुरोध किया.

एंट्री नहीं मिलने से परेशान हुए छात्र

बताया जा रहा है कि एक छात्र शिवम डोंबिवली से परीक्षा देने के लिए आया था. वहीं दूसरी छात्रा, जो मुंबई के कुर्ला क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है, प्रवेश नहीं मिलने के बाद भावुक हो गई और उसकी आंखों में आंसू आ गए.

अधिकारियों ने नियमों का दिया हवाला

केंद्र पर मौजूद अधिकारियों ने साफतौर पर कहा कि एग्जाम के लिए फिक्स टाइम के बाद किसी भी छात्र को एंट्री देने का रूल नहीं है. अधिकारियों का कहना था कि परीक्षा की निष्पक्षता और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी उम्मीदवारों पर एक समान नियम लागू किए जाते हैं.

केंद्र के बाहर बना तनावपूर्ण माहौल

प्रवेश नहीं मिलने के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर कुछ समय तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही. अभिभावक लगातार अधिकारियों से अनुरोध करते रहे, लेकिन नियमों में किसी प्रकार की ढील नहीं दी गई. बाद में परीक्षा प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी रही.

NTA ने पहले ही जारी की थी एडवाइजरी

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी थी कि वे ट्रैफिक और अन्य संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें. एजेंसी ने स्पष्ट किया था कि 1:30 के बाद किसी को भी एंट्री नहीं दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- बुरका नहीं उतारूंगी… NEET UG सेंटर में नहीं मिली एंट्री, 18 साल की कुलसुम का छलका दर्द

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >