सावधान! NEET UG 2026 आवेदन में ये 5 गलतियां कर दीं तो रिजेक्ट हो सकता है फॉर्म

NEET UG 2026: नीट परीक्षा के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 8 मार्च 2026 है. अंतिम समय पर आवेदन करने से बचें. सर्वर स्लो होने से आप परेशानी में फंस सकते हैं. अप्लाई करने से पहले जरूरी डिटेल इस खबर में देखें.

नीट यूजी परीक्षा के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट करीब है. NTA की ओर से NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 मार्च 2026 को बंद कर दी जाएगी. परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स तय डेडलाइन तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. अगर आप नीट का फॉर्म भर रहे हैं तो किसी भी तरह की गलती न करें. अप्लाई करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.

महत्वपूर्ण डेट्स यहां देखें

NEET UG के लिए अप्लाई करने से पहले महत्वपूर्ण डेट्स यहां देखें-

  • आवेदन शुरू- 8 फरवरी 2026
  • आवेदन की लास्ट डेट- 8 मार्च 2026 (रात 9: 00 बजे तक)
  • शुल्क भुगतान की लास्ट डेट- 8 मार्च 2026 (रात 11:50 बजे तक)
  • करेक्शन विंडो- 10 से 12 मार्च 2026
  • एग्जाम डेट- 3 मई 2026

परीक्षा डिटेल्स

  • परीक्षा की टाइमिंग -180 मिनट (3 घंटे)
  • समय- दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक (IST)

नीट यूजी परीक्षा इस बार पेन और पेपर मोड में होगी. वहीं ये परीक्षा कई भाषों में होगी, जैसे कि असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू.

कैसे करें अप्लाई?

  • ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
  • NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • आवेदन फॉर्म अच्छे से भरें.
    डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

आवेदन करते समय इन गलतियों से बचें

  • व्यक्तिगत जानकारी को डबल चेक कर लें (नाम, DOB, कैटेगरी आदि को 10वीं के सर्टिफिकेट और आधार से मिलाएं).
  • फोटो या साइन गलत आकार/फॉर्मेट में अपलोड करने से बचें.
  • शुल्क भुगतान के दौरान पेज रिफ्रेश न करें.
  • गलत कैटेगरी का चयन न करें.
  • अंतिम समय पर आवेदन करने से बचें. सर्वर स्लो होने से आप परेशानी में फंस सकते हैं.

NEET UG 2026 से मिलने वाले कोर्स

NEET UG 2026 के स्कोर के आधार पर नीचे बताए गए कोर्स में एडमिशन मिलता है-

  • एमबीबीएस (MBBS)
  • बीडीएस (BDS)
  • बीवीएससी और एएच (BVSc & AH)
  • बीएएमएस (BAMS)
  • बीयूएमएस (BUMS)
  • बीएसएमएस (BSMS)
  • बीएचएमएस (BHMS)

इसके अलावा, मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS) के तहत आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज अस्पतालों में बीएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश के लिए भी यह परीक्षा अनिवार्य है.

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग- 1,700 रुपये
  • सामान्य-EWS / OBC-NCL- 1,600 रुपये
  • SC / ST / PwBD / थर्ड जेंडर- 1,000 रुपये
  • NRI कैंडिडेट्स – 9,500 (अलग से प्रोसेसिंग अमाउंट लग सकता है)

यह भी पढ़ें- NEET टॉपर्स की पहली पसंद! जानें इंडिया के टॉप 5 मेडिकल कॉलेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >