NEET PG Exam 2025: नीट पीजी परीक्षा का शेड्यूल बदला, एक शिफ्ट में होगा एग्जाम

NEET PG Exam 2025: नीट पीजी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है. सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नीट पीजी परीक्षा के शेड्यूल को लेकर नोटिस जारी की गई है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब नीट पीजी परीक्षा का आयोजन एक शिफ्ट में होगा. पहले जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षा दो शिफ्ट में होने वाली थी.

NEET PG Exam 2025: नीट पीजी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है. सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नीट पीजी परीक्षा के शेड्यूल को लेकर नोटिस जारी की गई है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब नीट पीजी परीक्षा (NEET PG Exam Date and Time) का आयोजन एक शिफ्ट में होगा. पहले जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षा दो शिफ्ट में होने वाली थी.

नीट पीजी 2025 परीक्षा का आयोजन देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर एक ही पाली में किया जाएगा. दो पालियों में परीक्षा आयोजित करने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान आज, 30 मई को सुप्रीम कोर्ट ने एग्जाम एक पाली में आयोजित करने का फैसला सुनाया. एग्जाम का आयोजन 15 जून को सीबीटी मोड में किया जाएगा. पहले परीक्षा दो पालियों में आयोजित करने का शेड्यूल जारी किया गया था.

NEET PG Exam 2025: सीबीटी मोड में पीक्षा

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन को निर्देश दिया कि वह NEET PG 2025 की परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में न करें., बल्कि एक शिफ्ट में सुनिश्चित करें. कोर्ट नेएनबीई को निर्देश दिया कि वह पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए एग्जाम को एक ही शिफ्ट में आयोजित करने की व्यवस्था करे.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि 15 जून को होने वाली परीक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के लिए अभी भी समय बचा है. शीर्ष अदालत ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि निकाय के पास केंद्रों की पहचान करने के लिए अभी भी पर्याप्त समय है.

NEET PG Exam City Slip: कब जारी होगी सिटी स्लिप?

नीट पीजी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 2 जून को जारी की जाएगी. सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर नहीं जारी की जाएगी. राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड अभ्यर्थियों के रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर सिटी स्लिप भेजेगा, जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस में इन पदों पर सरकारी नौकरी का मौका, सैलरी 1 लाख से अधिक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >