JoSAA Counselling 2026: इंजीनियरिंग में करियर बनाने का सपना देख रहे लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. JoSAA ने इस साल की पहली असली और पक्की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है.
यह कोई मॉक या ट्रायल लिस्ट नहीं है. जिन छात्रों ने जेईई मेन्स या जेईई एडवांस्ड पास करने के बाद काउंसिलिंग फॉर्म भरा था उन्हें अब सीधे कॉलेज और सीटें अलॉट कर दी गई हैं. छात्र तुरंत JoSAA के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
इन 138 टॉप सरकारी संस्थानों में मिलेगा दाखिला
इस काउंसिलिंग के जरिए देश के सबसे बेहतरीन सरकारी तकनीकी कॉलेजों की सीटें भरी जा रही हैं:
23 IITs
31 NITs
26 IIITs
56 GFTIs
JoSAA पर तुरंत ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले JoSAA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर “View Round 1 Seat Allocation Result for JoSAA 2026” के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना JEE Main या Advanced का एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
- आपकी अलॉटेड सीट स्क्रीन पर आ जाएगी इसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें.
सीट मिलने के बाद क्या करना है जरूरी?
अगर आपको आपकी पसंद का कॉलेज और सीट मिल गई है तो एडमिशन पक्का करने के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग करना अनिवार्य है. छात्रों को अपनी सीट का ऑप्शन चुनना होगा और अपने जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे और सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करनी होगी.
आखिरी तारीख का ध्यान रखना जरूरी है. तय समय सीमा के भीतर यदि कोई भी छात्र अपनी फीस जमा नहीं करता या डॉक्यूमेंट्स वेरीफाई नहीं करवाता है तो उसकी मिली हुई सीट तुरंत रद्द कर दी जाएगी और वह काउंसिलिंग से बाहर हो जाएगा.
यह भी पढ़ें : IIT हैदराबाद का AI या CS कौन सी ब्रांच है बेस्ट? सीटें, कटऑफ और करियर स्कोप से समझें अंतर
