JHTET 2026 Application: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने JHTET 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. पहले आवेदन की प्रक्रिया तय समय तक चलनी थी, लेकिन अब उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय दिया गया है. जो उम्मीदवार किसी कारणवश अब तक फॉर्म नहीं भर पाए थे, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है.
ऐसे करें JHTET 2026 के लिए आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jacexamportal.in पर जाएं.
- JHTET 2026 Application Link पर क्लिक करें.
- नए उम्मीदवार हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें.
- मांगी गई सभी जरूरी जानकारी सही-सही दर्ज करें.
- आवश्यक दस्तावेज और फोटो अपलोड करें.
- एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
JHTET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी और अब इसकी अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 कर दी गई है. एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किए जाएंगे. परीक्षा के बाद आंसर-की प्रकाशित होगी और फिर रिजल्ट घोषित किया जाएगा.
एप्लीकेशन फीस
JHTET 2026 के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार तय किया गया है. सामान्य, पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 1300 रुपये तथा दोनों पेपरों के लिए 1500 रुपये फीस देना होगा.
वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 700 रुपये और दोनों पेपरों के लिए 800 रुपये फीस जमा करना होगा. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या अन्य उपलब्ध माध्यमों से किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें- बिहार बीएड एंट्रेंस का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, आंसर की पर ऑब्जेक्शन का मौका
