हरियाणा टीईटी के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा

HTET Exam City Slip 2026: हरियाणा में टीईटी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है. बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) की तरफ से हरियाणा टीईटी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो गई है. कैंडिडेट्स अपना एग्जाम सेंटर देख सकते हैं.

HTET Exam City Slip 2026: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है. बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने HTET 2026 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब यह देख सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी.

हरियाणा टीईटी परीक्षा का आयोजन 4 जुलाई और 5 जुलाई 2026 को किया जाएगा. परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका 5 जनवरी 2026 तक दिया गया था. इसके अलावा आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 4 और 5 जनवरी 2026 को करेक्शन विंडो भी खोली गई थी. अब परीक्षा की तारीख नजदीक आने के साथ बोर्ड ने एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है.

ऐसे चेक करें HTET 2026 Exam City Slip

  • सबसे पहले BSEH की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर HTET 2026 Exam City Slip लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
  • लॉगिन बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपकी एग्जाम सिटी स्लिप दिखाई देगी.
  • इसमें परीक्षा शहर की जानकारी चेक करें.
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट या पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

HTET 2026 Exam Notice Check Here

एग्जाम सिटी स्लिप क्यों है जरूरी?

कई उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड को एक ही समझ लेते हैं, जबकि दोनों अलग-अलग दस्तावेज हैं. एग्जाम सिटी स्लिप में सिर्फ परीक्षा शहर की जानकारी दी जाती है, जबकि एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, परीक्षा समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश होते हैं.

यह भी पढ़ें: राजस्थान पीटीईटी का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >