CBSE Board 12th Biology Sample Paper: 12वीं कक्षा का बायोलॉजी का सैंपल पेपर जारी, 5 सेक्शन और 33 सवाल, यहां देखें

CBSE Board 12th Biology Sample Paper 2026: सीबीएसई 12वीं कक्षा का पेपर कुल 70 मार्क्स का होने वाला है. इसमें 5 सेक्शन होंगे. सभी सेक्शन को मिलाकर कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे. अगर आप भी 2026 में CBSE 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा (Board Exam) में शामिल होने वाले हैं तो आज हम आपको सैंपल पेपर और सवालों के पैटर्न के बारे में बताएंगे.

CBSE Board 12th Biology Sample Paper 2026: 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा के लिए सैंपल पेपर ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं. अगर आप भी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो इन सैंपल पेपर (CBSE Board Sample Paper) की मदद से तैयारी कर सकते हैं. आज हम जानेंगे CBSE 12वीं कक्षा बायोलॉजी का पेपर का पैटर्न कैसा रहेगा और किस तरह के सवाल पूछे जाएंगे.

CBSE Board 12th Biology Sample Paper 2026: यहां देखें सैंपल पेपर

5 सेक्शन और 33 सवाल

बायोलॉजी का पेपर 70 मार्क्स का होगा. कुल सवालों की संख्या 33 होगी. सभी 33 सवालों को सॉल्व करना जरूरी है, इनमें कोई ऑप्शन नहीं दिया गया है. हालांकि, कुछ सवालों में इंटर्नल ऑप्शन दिए गए हैं. बायोलॉजी का जो पेपर होगा, इसमें केस बेस्ड सवाल भी पूछे जाएंगे. वहीं कुछ सवाल लॉन्ग आंसर वाले फॉर्म में होंगे.  

CBSE Biology Exam Pattern: कैसा है बायोलॉजी पेपर का पैटर्न? 

बायोलॉजी का 12वीं कक्षा का पेपर कुल 70 मार्क्स का होगा, जिसके लिए स्टूडेंट्स को 3 घंटे का समय दिया जाएगा. बायोलॉजी के पेपर में कुल 5 सेक्शन होंगे और 33 सवाल पूछे जाएंगे. 

  • सेक्शन A- 16 सवाल, सभी 1 मार्क्स के होंगे 
  • सेक्शन B-  5 सवाल, सभी 2 मार्क्स के होंगे 
  • सेक्शन C- 7 सवाल, सभी 3 मार्क्स के होंगे
  • सेक्शन D- 2 केस बेस्ड सवाल, सभी 4 मार्क्स के होंगे 
  • सेक्शन E- 3 सवाल, सभी 5 मार्क्स के होंगे 

बोर्ड की ओर से जारी General Instruction जरूर पढ़ें 

CBSE ने सभी सैंपल पेपर में आम सलाह (General Instruction) जारी की है. इसमें बताया गया है कि पेपर कितने मार्क्स का होगा, सवालों की संख्या और टाइप कैसे होंगे. कितने सवालों का जवाब देना जरूरी है. इसे जरूर पढ़ें. 

यह भी पढ़ें- CBSE Board 10th Science Sample Paper 2026: 10वीं साइंस का सैंपल पेपर जारी, 3 घंटे में Solve करने होंगे 3 सेक्शन

यह भी पढ़ें- CBSE Board 10th Social Science Sample Paper 2026: 3 घंटे में 38 सवाल, ऐसा है सीबीएसई बोर्ड 10वीं का सोशल साइंस का सैंपल पेपर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >