BPSSC ASI Exam Date 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ऑपरेशन) भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख घोषित कर दी है. आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, बिहार पुलिस रेडियो (वायरलेस) में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ऑपरेशन) के 462 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा 22 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा एक ही पाली में होगी.
BPSSC ASI Exam Date 2026: कब होगी परीक्षा?
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक परीक्षा 22 जुलाई 2026 (बुधवार) को आयोजित होगी. परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है. सभी उम्मीदवारों को सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा.
BPSSC ASI Exam Date 2026: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर “Latest Notices” या “Recruitment” सेक्शन खोलें.
- ASI Operation Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- परीक्षा तिथि से संबंधित नोटिस को डाउनलोड करें.
- एडमिट कार्ड जारी होने पर उसी भर्ती लिंक पर जाएं.
- रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
BPSSC ASI Operation Exam Date Notice Check Here
462 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए बिहार पुलिस रेडियो (वायरलेस) में कुल 462 पदों को भरा जाएगा. इनमें विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण के अनुसार सीटें निर्धारित की गई हैं.
सामान्य वर्ग के लिए 185 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 46 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 83 पद, पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 55 पद, बीसी महिला वर्ग के लिए 14 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 74 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 5 पद आरक्षित हैं.
यह भी पढ़ें: राजस्थान PTET का रिजल्ट जारी, जानें कैसे करें चेक
