Bihar Board Date Sheet 2026: 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जारी, ऐसे देखें

Bihar Board Date Sheet 2026: BSEB ने 2026 की 10वीं-12वीं परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दिया है. दोनों कक्षा की परीक्षाएं फरवरी महीने से शुरू होंगी. आइए, बिहार बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल देखें.

Bihar Board Date Sheet 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 2026 की 10वीं-12वीं परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दिया है. 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक चलेंगी. वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 2 फरवरी से शुरू होकर 13 फरवरी 2026 तक चलेंगी. ऐसे छात्र जो वर्ष 2026 में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

बिहार बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

बिहार बोर्ड परीक्षाएं फरवरी महीने में होगी. परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स सैंपल पेपर (Bihar Board Exam Sample Paper) और एग्जाम टिप्स की मदद से तैयारी कर सकते हैं. प्रभात खबर के एजुकेशन पेज पर आपको बोर्ड परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी मिलेगी. 

Bihar Board Date Sheet 2026: कैसे डाउनलोड करें बिहार बोर्ड परीक्षा की डेटशीट?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर Bihar Board Date Sheet 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • यहां लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालकर सबमिट करें.
  • इतना करते ही परीक्षा की डेटशीट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • इस पीडीएफ को डाउनलोड कर लें.

अन्य परीक्षा के लिए भी जारी हुई डेटशीट

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड के अधीन होने वाली अन्य परीक्षाओं के लिए भी एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है. बिहार बोर्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिस जारी कर यह जानकारी दी है. ऐसे में बिहार बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स एग्जाम कैलेंडर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Board Exam Calendar 2026: बिहार बोर्ड का वार्षिक कैलेंडर जारी, इस तरह करें डाउनलोड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >