Current Affairs: देखें आज 20 अक्टूबर के करेंट अफेयर्स, 10 सवाल और उनके जवाब

आज 20 अक्टूबर को हम आपको बताएंगे देश दुनिया से जुड़े 10 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स के सवाल और उनके जवाब.

1. हाल ही में भारतीय रेलवे ने अग्रिम आरक्षण अवधि (ARP) को 120 दिन से घटाकर कितना दिन कर दिया है?

Ans. 60 दिन

2. नवाचार के लिए प्रसिद्ध “iDEX योजना पहल” किस मंत्रालय से संबधित है?

Ans. रक्षा मंत्रालय

3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन’ में भाग लेने के लिए 22-23 अक्टूबर को किस देश का दौरा करेंगे?

Ans. रूस

4. हाल ही में ग्रामीण विकास मंत्रालय ने व्यक्तिगत वित्तपोषण को बढ़ावा देने के लिए कितने बैंकों के साथ समझौता किया है?

Ans. दस

5. प्रतिवर्ष किस तारीख को ‘विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस’ मनाया जाता है?

Ans. 20 अक्टूबर

6. इंडिया इंटरनेशनल सेंटर का _ वार्षिक उत्‍सव नई दिल्‍ली में आयोजित हुआ है.

Ans. 20वां

7. हाल ही में किस राज्य में ‘मेरा होउ चोंगबा महोत्सव’ मनाया गया है?

Ans. मणिपुर

8. हाल ही में तटरक्षक बल ने __ तट पर ‘सागर कवच’ अभ्यास किया है.

Ans. महाराष्ट्र और गोवा

9. हाल ही किस राज्य ने ‘मईयां सम्‍मान योजना’ की राशि को 1000 बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया है?

Ans. झारखंड

10. अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 7वां सत्र 3– 6 नवंबर तक कहां आयोजित किया जाएगा?

Ans. नई दिल्ली

Also Read: BPSC Success Story: इंटरव्यू के लिए कपड़े खरीदने के नहीं थे पैसे, जानें बिहार के राहुल कुमार का कल्याण पदाधिकारी बनने का सफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >