Current Affairs 2024: आज हम छात्रों एवं पाठकों के लिए करेंट अफेयर्स प्रस्तुत कर रहे हैं
कन्या सुमंगला योजना, जिसकी धनराशि को 5 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने की घोषणा की गयी है, किस राज्य सरकार की है? (क) मध्य प्रदेश (ख) महाराष्ट्र (ग) उत्तर प्रदेश (घ) छत्तीसगढ़
निम्न में से किस बैंक ने हाल ही में बेस्ट ‘टेक्नोलॉजी बैंक ऑफ द ईयर अवार्ड’ हासिल किया है? (क) पंजाब नेशनल बैंक (ख) साउथ इंडियन बैंक (ग) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (घ) आईसीआईसीआई बैंक
‘पंडारम भूमि’, जहां मौजूद पेड़ों की गिनती को लेकर स्थानीय निवासियों और प्रशासन के बीच विवाद खबरों में है, किस राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश में है? (क) अंडमान निकोबार (ख) मेघालय (ग) लक्षद्वीप (घ) नागालैंड
निम्न में से किस शहर में हाल ही में 11वें अंतरराष्ट्रीय कठपुतली महोत्सव का आयोजन किया गया? (क) चंडीगढ़ (ख) भोपाल (ग) देहरादून (घ) शिलांग
भारतीय वायु सेना का प्रदर्शन अभ्यास ‘वायु-शक्ति 2024’ राजस्थान के किस शहर में आयोजित किया गया? (क) बीकानेर (ख) चित्तौड़गढ़ (ग) उदयपुर (घ) जैसलमेर
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 500 विकेट के आंकड़े तक पहुंचने वाले दुनिया के नौवें और भारत के दूसरे गेंदबाज बन गये हैं? (क) रोहित शर्मा (ख) जसप्रीत बुमराह (ग) यशस्वी जायसवाल (घ) आर अश्विन
संस्कृत विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य के साथ निम्न में से किसे वर्ष 2023 का ज्ञानपीठ पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गयी है? (क) स्वानंद किरकिरे (ख) प्रसून जोशी (ग) गुलजार (घ) जावेद अख्तर
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट की ओर से हाल में जारी डेमोक्रेसी इंडेक्स 2023 नामक रिपोर्ट में भारत किस स्थान पर है? (क) 41वें (ख) 39वें (ग) 25वें (घ) 15वें
बीते 20 फरवरी को किस उत्तर पूर्वी राज्य ने अपना 38वां स्थापना दिवस मनाया? (क) असम (ख) मणिपुर (ग) अरुणाचल प्रदेश (घ) मिजोरम