CUET PG 2024 Intimation Slip Out: एनटीए आज जारी करेगा सिटी इंटिमेशन स्लिप, 7 मार्च को मिलेगा एडमिट कार्ड

CUET PG 2024 Intimation Slip Out: छात्र अपनी परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप pgcuet.samarth.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा सिटी स्लिप के बाद एनटीए द्वारा एडमिट कार्ड 7 मार्च, 2024 को जारी किया जाएगा.

CUET PG 2024 Intimation Slip Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी सीयूईटी पीजी के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगा. छात्र अपनी परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप pgcuet.samarth.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा सिटी स्लिप के बाद एनटीए द्वारा एडमिट कार्ड 7 मार्च, 2024 को जारी किया जाएगा. उम्मीदवार इसे साइट से डाउनलोड कर सकते हैं. सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा.

CUET PG 2024 Intimation Slip Out: ऐसे करे डाउनलोड

  • सीयूईटी पीजी 2024 की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं
  • एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप कर क्लिक करें.
  • सीयूईटी पीजी 2024 रजिस्ट्रेशन नंबर और डीओबी के माध्यम से लॉगिन करें.
  • एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप खुल जाएगा
  • सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करें.

CUET PG 2024 Intimation Slip Out: 4.62 लाख छात्र देंगे परीक्षा

सीयूईटी की परीक्षाएं 11 मार्च से 28 मार्च, 2024 तक ली जाएगी. इसके लिए एडमिट कार्ड 7 मार्च 2024 को जारी किया जाएगा.परीक्षा में लगभग 4.62 लाख छात्र परीक्षा देंगे. सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा सिटी स्लिप में उस शहर का विवरण होता है जहां छात्र को सीयूईटी पीजी 2024 के लिए परीक्षा देनी होगी. ये शहर उनके सीयूईटी पीजी आवेदन में उम्मीदवारों द्वारा दर्ज किए गए विकल्पों के आधार पर आवंटित किया जाता है.CUET PG 2024 परीक्षा सिटी स्लिप में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा का नाम और परीक्षा क्रेंद के शहर का नाम होगा. आप इस डायरेक्ट लिंक से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा एनटीए द्वारा जब एडमिट कार्ड जारी किया तो भी इस लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है.

Also Read: RITES Recruitment 2024: राइट्स लिमिटेड में निकली नियुक्ति, जानें आवेदन प्रक्रिया

Also Read: JEE Mains 2024 Session 2: आज बंद होने वाली है जेईई मेन्स की रजिस्ट्रेशन विंडो, ऐसे करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >