CBSE Notice: सीबीएसई का सख्त नियम, दो साल की पढ़ाई और 75% उपस्थिति अनिवार्य

CBSE Notice: सीबीएसई से जुड़े छात्रों के लिए काम की खबर है. अगर आप भी CBSE स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं तो 75 प्रतिशत उपस्थिति जरूरी है. साथ ही दो वर्ष तक अध्ययन करना होगा. आइए, प्वॉइंट्स में समझें CBSE मुख्य नियमों की बातें.

CBSE Notice: बोर्ड परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी और गंभीर बनाने के लिए नये शैक्षणिक नियम लागू कर दिए गए हैं. इन नियमों के अनुसार अब छात्रों को चयनित विषयों का लगातार दो वर्षों तक अध्ययन करना होगा. इसके साथ ही, न्यूनतम 75% उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है. बोर्ड का कहना है कि बिना आंतरिक मूल्यांकन के अब किसी भी छात्र का परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा.

CBSE Notice: नए नियमों की मुख्य बातें

  • कक्षा 9-10 और 11-12 को अब दो वर्षीय शैक्षणिक कार्यक्रम माना जाएगा.
  • छात्रों को चुने गए विषयों का अध्ययन लगातार दो साल तक करना अनिवार्य होगा.
  • कक्षा 10 के छात्र अधिकतम दो अतिरिक्त विषय और कक्षा 12 के छात्र एक अतिरिक्त विषय चुन सकेंगे.
  • अतिरिक्त विषयों का भी दो साल तक अध्ययन करना जरूरी होगा.
  • छात्र केवल वही विषय चुन पाएंगे, जिनके लिए स्कूल में शिक्षक, प्रयोगशाला और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों.
  • न्यूनतम 75% उपस्थिति और आंतरिक मूल्यांकन में पास होना जरूरी होगा.
  • आंतरिक मूल्यांकन में असफल रहने पर परिणाम घोषित नहीं होगा.
  • प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए नियम
  • नए प्रावधानों के तहत प्राइवेट उम्मीदवार नीति में भी बदलाव किया गया है.
  • यदि कोई छात्र अतिरिक्त विषय में कंपार्टमेंट या एसेंशियल रिपीट की श्रेणी में आता है, तो वह प्राइवेट उम्मीदवार के रूप में परीक्षा दे सकेगा.
  • लेकिन जो छात्र इन नये नियमों का पालन नहीं करेंगे, उन्हें प्राइवेट उम्मीदवार के रूप में अतिरिक्त विषय चुनने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

CBSE Notice: छात्र विषय की गहराई समझें

बोर्ड का मानना है कि इन सख्त नियमों से छात्र नियमित पढ़ाई को गंभीरता से लेंगे. दो वर्षीय शैक्षणिक कार्यक्रम का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि छात्र केवल परीक्षा की तैयारी तक सीमित न रहें, बल्कि विषय को गहराई से समझें. वहीं, अनिवार्य उपस्थिति और आंतरिक मूल्यांकन को मजबूत करने से शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर होगी और नकल जैसी समस्याओं पर भी अंकुश लगेगा. इन नए बदलावों से बोर्ड परीक्षाएं न केवल अधिक पारदर्शी होंगी बल्कि छात्रों में अनुशासन और निरंतर अध्ययन की आदत भी विकसित होगी.

यह भी पढ़ें- मजदूर की बेटी करेगी CISF की नौकरी, 21 वर्ष की खुशी ने हासिल की सफलता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >