CBSE Important Notice: CBSE का नया नियम, स्कूलों में जरूर लगाएं Oil Board, बच्चों पर पड़ेगा असर

CBSE Important Notice: सीबीएसई सभी स्कूलों के लिए नया नियम लेकर आया है. सीबीएसई ने स्कूलों से कहा है कि वे अपने स्कूल में ऑयल बोर्ड लगाएं और छात्रों को हेल्दी लाइफस्टाइल और भोजन के लिए प्रेरित करें. भारत में बढ़ते मोटापा को लेकर सीबीएसई ये आदेश लेकर आया है.

CBSE Important Notice: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) स्कूल में पढ़ने वाले सभी बच्चों के लिए नया फरमान लेकर आया है. सीबीएसई ने नोटिस जारी कर सभी स्कूलों से कहा है कि वे स्कूल के नोटिस बोर्ड पर ‘ऑयल बोर्ड’ लगाएं. स्कूल के बच्चों के बीच स्वस्थ्य जीवन को लेकर जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से ये विजुअल कैंपन शुरू किया गया है. 

CBSE Important Notice 2025: सीबीएसई ने स्कूलों को दिया निर्देश 

सीबीएसई का कहना है कि आजकल बच्चे ज्यादा तला भुना खाते हैं और एक्सरसाइज कम करते हैं, जिससे की मोटापे जैसी परेशानी होती है. सीबीएसई ने कहा कि सभी स्कूल शिक्षकों और छात्रों को तेल वाले खाने से अवगत कराएं और उन्हें एक्टिव लाइफस्टाइल के बारे में बताएं. 

Obesity In India: मोटापे को लेकर क्या कहते हैं आंकड़ें? 

भारत में शहरी बच्चों के बीच बढ़ते मोटापा दर को लेकर ये कैंपन लाया गया है. दरअसल, राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5, 2019-21) के आंकड़ों के आधार पर, सीबीएसई ने बताया है कि शहरी क्षेत्रों में 20% से ज्यादा वयस्क या तो ज्यादा वजन वाले हैं या मोटे हैं. ऐसे में बच्चों के बीच स्वस्थ्य लाइफस्टाइल और गुणवत्तायुक्त खानपान की आदतों में बढ़ावा को लेकर ये पहल की गई है. 

What are CBSEOil Boards: ऑयल बोर्ड क्या है? 

जारी नोटिस के मुताबिक, CBSE का ऑयल बोर्ड स्कूल के ऐसे हिस्स में लगाया जाएगा जहां से वो ज्यादा-से-ज्यादा दिखे जैसे कि कैफेटेरिया, वेटिंग लॉन्ज और नोटिस बोर्ड पर. इसके लिए बोर्ड ने कुछ सैंपल भी दिए हैं, जिसे स्कूल अपने अनुसार बदल सकता है. स्कूल ने कहा कि प्रिंटेंड पोस्टर और डिजिटल स्क्रीन के रूप में ऑयल बोर्ड लगाएं. ऑयल बोर्ड में ज्यादा तेल वाले खाने और कम तेल वाले खाने के बारे में बताएं. 

CBSE Sugar Board: पिछले साल सीबीएसई ने शुरू किया था चीनी को लेकर जागरुकता

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीबीएसई ने पिछले वर्ष इससे मिलता-जुलता कैंपन शुरू किया था, जिसका नाम था ‘Sugar Board’, जिसके तहत स्कूल में छात्रों को कम चीनी वाला खाने के लिए प्रेरित किया जाए. देश व दुनिया में खासतौर पर बच्चों के बीच बढ़ते मोटापे के बीच सीबीएसई की ये पहल सराहनीय है. जानकारी के अभाव में और खराब खानपान के कारण लोगों का स्वास्थ्य काफी खराब होता जा रहा है. 

यह भी पढ़ें- AIIMS में निकली जबरदस्त भर्ती, 50 वर्ष के कैंडिडेट्स भी कर सकते हैं आवेदन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >