CBSE 12th Result 2026: कब आएगा रिजल्ट, जानें कहां और कैसे करें चेक

CBSE Board 12th Result 2026: सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट के बाद अब सभी की नजर, 12वीं के रिजल्ट पर है. रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे.

CBSE Board 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे में बोर्ड स्टूडेंट्स को अब 12वीं के रिजल्ट का इंतजार है. इस साल करीब 18 लाख स्टूडेंट्स ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा दी है. आइए, जानते हैं कि CBSE बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब तक आ सकता है और इसे कैसे चेक करें.

कब तक आ सकता है CBSE Board 12th Result?

सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह तक आ सकता है. हालांकि, अभी कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही रिजल्ट जारी किया जा सकता है.

कब हुई थी CBSE Board 12वीं परीक्षा कब हुई थी?

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं. इस परीक्षा में करीब 18,59,551 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी.

कहां जारी होगा CBSE 12वीं रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे-

  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in

इसके अलावा छात्र UMANG ऐप और DigiLocker के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

कैसे करें CBSE 12th Result 2026 चेक?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • “CBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • मार्कशीट डाउनलोड कर लें या प्रिंट निकाल लें

रिजल्ट में क्या-क्या होगा?

  • स्टूडेंट्स का नाम
  • रोल नंबर
  • सब्जेक्ट वाइज मार्क्स
  • फुल मार्क्स
  • ग्रेड और पास/फेल स्टेटस

यह भी पढ़ें- दिल्ली के इस लड़के को कैंसर भी हरा नहीं सकी, CBSE में 96.6% अंक हासिल कर रचा इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >