Web Designing or App Development: आज के डिजिटल दौर में IT सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में स्टूडेंट्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि वेब डिजाइनिंग करें या ऐप डेवलपमेंट. दोनों ही फील्ड्स में करियर के अच्छे मौके हैं, लेकिन किसमें ज्यादा जॉब है और किसमें ग्रोथ बेहतर है, ये समझना जरूरी है. आइए जानते हैं.
Web Designing क्या है?
वेब डिजाइनिंग का मतलब है वेबसाइट को डिजाइन करना, यानी उसकी लुक, लेआउट और यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना. इसमें HTML, CSS, JavaScript जैसे टूल्स का यूज होता है. वेब डिजाइनिंग में वेबसाइट का डिजाइन बनाना, यूजर फ्रेंडली इंटरफेस तैयार करना और वेबसाइट को मोबाइल और डेस्कटॉप के लिए ऑप्टिमाइज करना जैसा काम करना होता है.
App Development क्या है?
ऐप डेवलपमेंट में मोबाइल ऐप बनाना शामिल होता है, जैसे Android और iOS ऐप्स. इसमें Java, Kotlin, Swift या Flutter जैसे टूल्स का इस्तेमाल होता है. ऐप डेवलपमेंट का काम मोबाइल ऐप डिजाइन और डेवलप करना, ऐप की स्पीड और परफॉर्मेंस बेहतर करना और यूजर के लिए आसान और काम की ऐप बनाना.
जॉब के मौके किसमें ज्यादा हैं?
Web Designing में जॉब:
- छोटे बिजनेस, ब्लॉग, स्टार्टअप्स को वेबसाइट चाहिए.
- फ्रीलांस काम के मौके ज्यादा.
- एंट्री लेवल पर जॉब जल्दी मिल सकती है.
App Development में जॉब:
- बड़ी कंपनियां और स्टार्टअप्स ऐप पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं.
- मोबाइल यूजर्स बढ़ने से ऐप डेवलपर्स की डिमांड ज्यादा.
- सैलरी भी आमतौर पर ज्यादा मिलती है.
Web Designing or App Development: मुख्य अंतर
| फीचर | वेब डिजाइनिंग | ऐप डेवलपमेंट |
| सीखने में समय | 3-5 महीने | 6-10 महीने |
| डिमांड | छोटे-बड़े हर बिजनेस के लिए | टेक स्टार्टअप्स के लिए |
| शुरुआती सैलरी | 3 – 5 लाख सालाना | 5 – 8 लाख सालाना |
Web Designing or App Development: फ्यूचर में किसकी डिमांड ज्यादा रहेगी?
आज के समय में हर चीज मोबाइल पर आ रही है जैसे शॉपिंग, बैंकिंग, एजुकेशन और एंटरटेनमेंट. इसलिए App Development का फ्यूचर अच्छा है. लेकिन Web Designing भी डिमांड में है क्योंकि हर ऐप के साथ एक वेबसाइट भी जरूरी होती है.
यह भी पढ़ें: ये हैं भारत के बेस्ट सिविल इंजीनियरिंग कॉलेज, जहां मिलता है करोड़ों का पैकेज
