Top Civil Engineering Colleges in India: सिविल इंजीनियरिंग एक ऐसा फील्ड है जिसमें आप सड़कों, पुलों, इमारतों और बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स का कंस्ट्रक्शन सीखते हैं. अगर आपको डिजाइन, कंस्ट्रक्शन और ग्राउंड लेवल पर काम करने में रुचि है, तो यह ब्रांच आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. लेकिन सही कॉलेज चुनना बहुत जरूरी है, क्योंकि वहीं से आपके करियर की मजबूत शुरुआत होती है. आइए जानते हैं कि सिविल इंजीनियरिंग के लिए भारत के बेस्ट (Top Civil Engineering Colleges in India) कॉलेज कौन कौन से हैं.
Top Civil Engineering Colleges in India: IIT मद्रास
जब भी इंजीनियरिंग की बात होती है, आईआईटी मद्रास का नाम सबसे ऊपर आता है. एनआईआरएफ (NIRF) रैंकिंग 2025 में भी इसे नंबर 1 रैंक मिला है. यहां की लैब्स और रिसर्च फैसिलिटी दुनिया भर में फेमस है. अगर आप स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग या ट्रांसपोर्टेशन में कुछ बड़ा करना चाहते हैं, तो यह कॉलेज बेस्ट है.
IIT मद्रास (Top Civil Engineering Colleges in India) में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को JEE Advanced की परीक्षा पास करना पड़ता है. IIT मद्रास का प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी काफी शानदार है. 2025 के प्लेसमेंट सीजन में यहां का हाईएस्ट पैकेज करीब 4.3 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
IIT दिल्ली
आईआईटी दिल्ली में आपको बेहतरीन फैकल्टी, एडवांस लैब्स और शानदार प्लेसमेंट मिलते हैं. NIRF रैंकिंग 2025 में आईआईटी दिल्ली को इंजीनियरिंग कैटेगरी में 2 रैंक मिला है. Google, Microsoft, Amazon, JP Morgan और Goldman Sachs जैसी टॉप कंपनीज यहां के स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है.
IIT बॉम्बे
आईआईटी बॉम्बे में एडमिशन के लिए JEE Advanced क्लियर करना जरूरी होता है. 2023-24 के प्लेसमेंट रिकॉर्ड के अनुसार, कुल 1650 स्टूडेंट्स को नौकरी ऑफर की गई थी. जॉब प्लेसमेंट में कुल 1979 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें करीब 22 को 1 करोड़ रुपये का पैकेज ऑफर किया गया है. वहीं एवरेज CTC सैलरी 23.50 लाख रुपये देखा गया है.
IIT रुड़की
आईआईटी रुड़की में Civil Engineering की पढ़ाई काफी मजबूत मानी जाती है. यहां एडमिशन JEE Main के जरिए होता है. IIT रुड़की अपनी हाई एजुकेशन, बेहतरीन फैकल्टी, मॉडर्न लैब और शानदार प्लेसमेंट के लिए जाना जाता है.
यहां का हाइड्रोलिक्स और अर्थक्वेक इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट देश में सबसे उन्नत माना जाता है. Deloitte, Accenture, Cognizant, Adani, Indian Oil और Vedanta जैसी टॉप कंपनीज प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है. 2025 में हाईएस्ट पैकेज 24 लाख रुपये का देखा गया है.
NIT त्रिची
एनआईटी त्रिची भारत के सबसे पॉपुलर टेक्निकल इंस्टीट्यूट में गिना जाता है. एनआईटी त्रिची का प्लेसमेंट रिकॉर्ड देश के पॉपुलर NITs में गिना जाता है. यह कॉलेज सिविल इंजीनियरिंग के लिए बेहतरीन विकल्प हैं. आईआईटी के मुकाबले यहां की फीस थोड़ी कम है.
कॉलेज चुनते समय क्या ध्यान रखें?
सिविल इंजीनियरिंग के लिए कॉलेज चुनते समय इन बातों का ध्यान जरूर रखें:
- कॉलेज की रैंकिंग.
- फैकल्टी और लैब फैसिलिटी.
- प्लेसमेंट रिकॉर्ड.
- इंटर्नशिप और इंडस्ट्री कनेक्शन.
- लोकेशन और फीस.
यह भी पढ़ें: TTE vs TC: रेलवे में कौन सी नौकरी है बेहतर, जानें काम और सैलरी की पूरी डिटेल
