Top BCA Colleges in Bihar: आईटी (IT) सेक्टर के बढ़ते क्रेज के साथ कंप्यूटर एप्लीकेशन यानी BCA छात्रों के बीच सबसे पसंदीदा कोर्स बन गया है. आज के इस डिजिटल दौर में बिहार के कई कॉलेज न केवल अच्छी पढ़ाई दे रहे हैं, बल्कि प्लेसमेंट के मामले में भी बड़े शहरों को टक्कर दे रहे हैं. अगर आप भी 12वीं के बाद बिहार में रहकर ही एक अच्छे कॉलेज से बीसीए करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि बिहार के टॉप बीसीए कॉलेज (Top BCA Colleges in Bihar) कौन-कौन से हैं.
Top BCA Colleges in Bihar: बिहार के टॉप बीसीए कॉलेज
पटना यूनिवर्सिटी
पटना यूनिवर्सिटी बिहार की सबसे पुरानी और पॉपुलर यूनिवर्सिटी है. यहां के पटना साइंस कॉलेज और मगध महिला कॉलेज (केवल छात्राओं के लिए) में बीसीए कोर्स काफी फेमस है. यहां की फीस बहुत कम और फैकल्टी बहुत अनुभवी है. इस कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए आपको पटना यूनिवर्सिटी का एंट्रेंस टेस्ट (PUCET) देना होता है.
BIT मेसरा, पटना कैंपस
अगर आप वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और शानदार प्लेसमेंट चाहते हैं, तो बीआईटी मेसरा का पटना कैंपस BCA कोर्स के लिए सबसे बेस्ट है. यहां का सिलेबस इंडस्ट्री के हिसाब से तैयार किया गया है. यहां से पढ़कर छात्र बड़ी टेक कंपनियों जैसे Wipro, TCS, और Infosys में प्लेसमेंट पाते हैं.
ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (LNMU), दरभंगा
उत्तर बिहार के छात्रों के लिए दरभंगा की LNMU यूनिवर्सिटी (Top BCA Colleges in Bihar) एक बेहतरीन ऑप्शन है. यहां के CM Science College में बीसीए की पढ़ाई काफी अच्छी मानी जाती है. इस कॉलेज की खासियत है कि कम बजट में बेहतर पढ़ाई कराई जाती है.
तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी (TMBU)
बिहार के भागलपुर और आस-पास के छात्रों के लिए TMBU का कंप्यूटर डिपार्टमेंट (MCA/BCA) एक अच्छा सेंटर है. यहां से कई छात्रों ने आगे चलकर बड़े शहरों में अपनी पहचान बनाई है.
बीसीए के बाद करियर के विकल्प
- MCA (IITs या NITs से NIMCET के जरिए) कर सकते हैं.
- सॉफ्टवेयर डेवलपर, वेब डिजाइनर या डेटा एनालिस्ट बन सकते हैं.
- बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में IT Manager के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
एडमिशन लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- लैब की सुविधा: बीसीए एक प्रैक्टिकल कोर्स है. सबसे पहले ध्यान दे कि कॉलेज में कंप्यूटर लैब और हाई-स्पीड इंटरनेट की अच्छी सुविधा है या नहीं.
- फैकल्टी: क्या वहां के टीचर्स को कोडिंग और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर (जैसे Python, Java, AI) की डिटेल्स है.
- प्लेसमेंट सेल: क्या कॉलेज में कंपनियां आती हैं. साथ ही पिछले साल का प्लेसमेंट रिकॉर्ड जरूर चेक करें.
यह भी पढ़ें: IIT से NIT तक, जानें इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के लिए देश के बेस्ट कॉलेज
