Top 10 Medical Colleges in India: भारत में डॉक्टर बनना सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक बड़ा सपना होता है. हर साल लाखों छात्र NEET की परीक्षा देते हैं और बेहतर कॉलेज की तलाश में रहते हैं. भारत में कई बेहतरीन मेडिकल कॉलेज हैं, जो शानदार पढ़ाई, मॉडर्न फैसिलिटी और अच्छी प्लेसमेंट के लिए जाने जाते हैं. अगर आप भी मेडिकल की तैयारी कर रहे हैं, तो भारत के टॉप 10 मेडिकल कॉलेजों (Top 10 Medical Colleges in India) के बारे में जानना आपके लिए बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं.
Top 10 Medical Colleges in India: ये हैं देश के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज
भारत में मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को NEET UG एंट्रेंस एग्जाम पास करना पड़ता है. इस परीक्षा में अच्छे मार्क्स लाने पर ही आपको टॉप कॉलेज मिल पाता है. ऐसे में कुछ छात्र घर के पास कॉलेज चाहते हैं, तो कुछ देश के बड़े इंस्टीट्यूट में पढ़ाई का सपना देखते हैं. ऐसे में सही कॉलेज चुनना बहुत जरूरी हो जाता है.
छात्रों की इस उलझन को दूर करने में मदद करता है नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF 2025), जो हर साल देश के टॉप मेडिकल इंस्टीट्यूट की लिस्ट जारी करता है. इस रैंकिंग के आधार पर भारत के टॉप 10 मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट नीचे दी गई है.
टॉप 10 मेडिकल कॉलेज (NIRF 2024 के अनुसार)
| रैंक | कॉलेज का नाम | शहर |
| 1 | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) | नई दिल्ली |
| 2 | पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) | चंडीगढ़ |
| 3 | क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC) | वेल्लोर |
| 4 | जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) | पुडुचेरी |
| 5 | संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) | लखनऊ |
| 6 | बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) | वाराणसी |
| 7 | नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज (NIMHANS) | बेंगलुरु |
| 8 | किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) | लखनऊ |
| 9 | अमृता विश्व विद्यापीठम | कोयंबटूर |
| 10 | कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज (KMC) | मणिपाल |
सही कॉलेज का सिलेक्शन कैसे करें?
कॉलेज चुनते समय कुछ जरूरी बातें ध्यान रखें-
- कॉलेज की रैंकिंग
- फैकल्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर
- फीस और लोकेशन
- प्लेसमेंट
यह भी पढ़ें: IIT नहीं रिसर्च के लिए चुनें IISER कोलकाता, जानें कटऑफ और एडमिशन प्रोसेस
