SWAYAM MOOCs 2026: उच्च शिक्षा में ऑनलाइन लर्निंग को बढ़ावा देने के लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने कदम उठाया है. कमीशन ने देशभर के यूनिवर्सिटी और कॉलेजों से जुलाई 2026 सेमेस्टर से SWAYAM MOOCs को अकादमिक पाठ्यक्रम से जोड़ने की दिशा में काम करने को कहा है. साथ ही छात्रों का रजिस्ट्रेशन, कोर्स की अकादमिक मैपिंग और क्रेडिट ट्रांसफर की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है. ऐसे में छात्रों के लिए यह जानना जरूरी है कि SWAYAM MOOCs आखिर क्या हैं और नई व्यवस्था से उनकी पढ़ाई में क्या बदलाव आ सकता है.
What is SWAYAM MOOCs: क्या है इसका मतलब?
SWAYAM MOOCs का मतलब है ऐसे ऑनलाइन कोर्स, जिन्हें छात्र इंटरनेट के जरिए कहीं से भी पढ़ सकते हैं. यहां SWAYAM का मतलब स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स है. वहीं MOOCs यानी मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेज, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र एक साथ पढ़ाई कर सकते हैं. इसमें वीडियो लेक्चर, स्टडी मैटेरियल, क्विज और असाइनमेंट जैसी सुविधाएं मिलती हैं. बात करें SWAYAM की, तो यह भारत सरकार का ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म है.
Guideline of UGC: जानिए क्या है UGC का निर्देश?
UGC ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ugc.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी करके देशभर के कॉलेजों और यूनिवर्सिटी को निर्देश दिया है कि जुलाई 2026 से SWAYAM के ऑनलाइन कोर्स को कॉलेज की पढ़ाई से जोड़ा जाए. इसके लिए कॉलेजों को अपने सिलेबस से जुड़े सही SWAYAM कोर्स चुनने होंगे और छात्रों को उनमें रजिस्ट्रेशन कराने में मदद करनी होगी. अगर कोई कोर्स कॉलेज की पढ़ाई में मान्य है, तो उसे पूरा करने पर छात्रों को अकादमिक क्रेडिट भी मिल सकता है, जिसे नियमों के अनुसार उनकी डिग्री में जोड़ा जा सकेगा.
UGC के नियमों के मुताबिक, किसी सेमेस्टर में डिग्री के कुल कोर्स का 40 प्रतिशत तक हिस्सा SWAYAM के क्रेडिट वाले कोर्स से लिया जा सकता है. वहीं, जिन कॉलेजों को इसकी अनुमति है, वे छात्रों की SWAYAM परीक्षा अपने ही कैंपस में भी करा सकते हैं. अब छात्र कॉलेज की पढ़ाई के साथ SWAYAM पर ऑनलाइन कोर्स करके नई स्किल सीखने के साथ अपनी डिग्री के लिए क्रेडिट भी हासिल कर सकेंगे.
Guideline of UGC Official Notification Check Here
Swayam Students Benefit: छात्रों को क्या मिलेगा फायदा?
SWAYAM MOOCs को अकादमिक व्यवस्था से जोड़ने से लर्निंग में काफी ज्यादा फ्लेक्सिटी आएगी. ऐसे में छात्र अपने नियमित डिग्री कोर्स के साथ दूसरे विषयों और नई तकनीकों से जुड़े पाठ्यक्रम भी कर सकते हैं. इसके अलावा स्टूडेंट्स काे डेटा एनालिटिक्स, AI, प्रोग्रामिंग, मैनेजमेंट और कम्युनिकेशन जैसी स्किल सीखने का मोका मिलेगा. चूंकि यह कोर्स ऑनलाइन है, इसलिए छात्रों को अपने समय के अनुसार सीखने की सुविधा मिलेगी.
ये भी पढ़ें: 9-10 सितंबर को है UGC NET री-एग्जाम, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले जान लें ये बातें
Swayam Placement Benefit: क्या प्लेसमेंट में भी मिलेगा फायदा?
आज का दौर AI का है. ऐसे में आज कंपनियां भी डिग्री के साथ-साथ कैंडिडेट्स की प्रैक्टिकल और टेक्निकल स्किल पर भी ध्यान देती हैं. ऐसे में SWAYAM के जरिए किया गया कोर्स छात्र के रिज्यूमे को मजबूत कर सकता है. खासकर AI, डेटा एनालिटिक्स, प्रोग्रामिंग, डिजिटल स्किल, मैनेजमेंट और कम्युनिकेशन जैसे क्षेत्रों के कोर्स एडिशनल स्किल दिखाने में मदद कर सकते हैं.
Swayam Registration 2026: रजिस्ट्रेशन से पहले क्या देखना जरूरी?
सबसे जरूरी बात यह है कि छात्र किसी भी SWAYAM कोर्स में सिर्फ इसलिए रजिस्ट्रेशन न करें कि उससे क्रेडिट मिलेगा. पहले अपने कॉलेज या यूनिवर्सिटी से यह जानकारी जरूर लें कि संबंधित कोर्स उनके डिग्री प्रोग्राम में मान्य है या नहीं. इसके अलावा स्टूडेंट को कितने क्रेडिट मिलेंगे और क्रेडिट ट्रांसफर की प्रक्रिया क्या होगी.
ये भी पढ़ें: Current Affair: जीडीपी के 7.8% आंकड़े पर क्यों मचा है बवाल? आसान भाषा में समझिए ये पूरा गणित
