Robotics के लिए जापान क्यों है खास? जानें यहां की टॉप यूनिवर्सिटीज

Robotics Universities in Japan: रोबोटिक्स आज के समय की सबसे मॉडर्न और पॉसिबिलिटी से भरा हुआ फील्ड है. जापान में कई ऐसे फेमस यूनिवर्सिटी हैं, जहां रोबोटिक्स और एडवांस्ड इंजीनियरिंग की पढ़ाई होती है. जानें जापान में रोबोटिक्स के लिए टॉप 5 यूनिवर्सिटीज के बारे में.

Robotics Universities in Japan: दुनिया तेजी से ऑटोमेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ओर बढ़ रही है. ऐसे समय में रोबोटिक्स सबसे तेजी से उभरने वाले करियर सेक्टर में से एक बन चुका है. रोबोटिक्स का यूज आज इंडस्ट्री, हेल्थ सर्विस, स्पेस रिसर्च और सिक्योरिटी जैसे कई फील्ड में किया जा रहा है. इस क्षेत्र में जापान को टेक्नीक और इनोवेशन के मामले में दुनिया के अग्रणी देशों में गिना जाता है. 

जापान में कई ऐसे फेमस यूनिवर्सिटी हैं, जहां रोबोटिक्स और एडवांस्ड इंजीनियरिंग की पढ़ाई होती है. साथ ही  मॉडर्न रिसर्च फैसिलिटी भी मिलती हैं. यही कारण है कि दुनिया भर के स्टूडेंट्स रोबोटिक्स की पढ़ाई के लिए जापान का जाते हैं. अगर आप भी इस फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि जापान के बेस्ट इंस्टीट्यूट (Robotics Universities in Japan) कौन-कौन से हैंम जो आपके लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकते हैं. 

Robotics Universities in Japan: जापान में रोबोटिक्स के लिए टॉप इंस्टीट्यूट 

1. University of Tokyo

यह जापान का सबसे पॉपुलर यूनिवर्सिटी माना जाता है. यहां रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग से जुड़े कई अच्छे कोर्स उपलब्ध हैं. इस यूनिवर्सिटी की रिसर्च लैब में स्टूडेंट्स को मॉडर्न टेक्नोलॉजी पर काम करने का अवसर मिलता है. 

2. Tokyo Institute of Technology

इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी एजुकेशन के लिए यह इंस्टीट्यूट (Robotics Universities in Japan) काफी फेमस है. यहां मैकेनिकल इंजीनियरिंग और रोबोटिक्स से जुड़े कई प्रोग्राम चलाए जाते हैं. छात्रों को प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट और रिसर्च के जरिए नई टेक्नीक को समझने का मौका मिलता है. 

3. Osaka University

यह यूनिवर्सिटी रोबोटिक्स और ऑटोमेशन रिसर्च के लिए जाना जाता है. यहां के इंजीनियरिंग डिपार्ट्मेंट में रोबोट डिजाइन, कंट्रोल सिस्टम और स्मार्ट मशीनों पर विशेष ध्यान दिया जाता है. 

4. Tohoku University

यह इंस्टीट्यूट साइअन्टिफिक रिसर्च और टेक्निकल इनोवेशन के लिए पॉपुलर है. यहां रोबोटिक्स से जुड़े कई मॉडर्न  प्रोजेक्ट्स पर काम किया जाता है, जिससे स्टूडेंट्स को रिसर्च का अच्छा एक्सपिरियंस मिलता है. 

5. Waseda University

यह प्राइवेट यूनिवर्सिटी रोबोटिक्स के फील्ड में  काफी जाना जाता है. यहां ह्यूमनॉइड रोबोट और स्मार्ट मशीन टेक्नीक पर विशेष रिसर्च की जाती है. 

जापान में Robotics पढ़ने के फायदे

  • टेक्नीक और मॉडर्न लैब की फैसिलिटी 
  • रिसर्च और इनोवेशन बेस्ड पढ़ाई
  • ग्लोबल कंपनियों में करियर के बेहतर अवसर
  • इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप की सुविधा

यह भी पढ़ें: UK में MBA करने का है सपना! इन टॉप यूनिवर्सिटीज में पाएं बेहतर करियर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >