जॉब मार्केट में 5 स्किल्स की सबसे ज्यादा डिमांड, लाखों में होगी सैलरी

Most Demanding Skills: टेक्नोलॉजी लगातार बदल रही है और उसके साथ बदल रही है कंपनियों की जरूरत भी. अगर आप अच्छी नौकरी. शानदार पैकेज और लंबे समय का करियर चाहते हैं, तो कुछ स्किल्स ऐसी हैं जिनकी डिमांड आने वाले सालों में और बढ़ने वाली है. यहां हम उन्हीं 5 स्किल्स के बारे में बात कर रहे हैं जो आने वाले टाइम में आपको लाखों की सैलरी दिला सकती हैं.

Most Demanding Skills: आज की नौकरी वाली दुनिया थोड़ी अलग है. यहां सिर्फ डिग्री लेकर घूमने से काम नहीं चलता. कंपनियां अब सीधी बात करती हैं- “स्किल दिखाओ. सैलरी पाओ.” और अगर आपके पास वो हाई-डिमांड स्किल्स (Most Demanding Skills) हैं, तो फिर समझ लो आपका करियर 5G स्पीड पकड़ लेगा. चलिए मजेदार अंदाज में जानते हैं वो 5 स्किल्स, जो सच में आपके अकाउंट में लाखों का ट्रैफिक ला सकती हैं.

Most Demanding Skills AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

आज हर दूसरी कंपनी AI अपना रही है. चाहे बैंकिंग हो. हेल्थकेयर हो या ई-कॉमर्स. हर जगह AI एक्सपर्ट्स की डिमांड बढ़ चुकी है. मशीनों को इंसानों की तरह सोचने और सीखने लायक बनाना कोई आसान काम नहीं है. इसी वजह से AI और ML स्किल्स वाले उम्मीदवार को शुरुआती सैलरी ही लाखों में मिल जाती है. अगर इस फील्ड में आना है, तो Python. Data Science और Algorithms पर अच्छी पकड़ जरूरी है.

डेटा एनालिटिक्स

कंपनियों के पास डेटा का पहाड़ है. लेकिन असली खिलाड़ी वही है जो इस डेटा को समझकर उसका सही इस्तेमाल कर सके. डेटा एनालिस्ट और डेटा साइंटिस्ट वही प्रोफेशनल्स हैं जो डेटा से बिजनेस के काम की बात निकालकर देते हैं. इनकी डिमांड हर सेक्टर में बढ़ रही है. शुरुआती पैकेज भी अच्छे खासे होते हैं. अगर आप एक्सेल. SQL. Python और सांख्यिकी में अच्छे हैं, तो यह स्किल आपके लिए परफेक्ट है.

साइबर सिक्योरिटी

जैसे-जैसे डिजिटल काम बढ़ रहा है. वैसे-वैसे साइबर हमले भी बढ़ रहे हैं. कंपनियों को अब ऐसे एक्सपर्ट चाहिए जो उनके डाटा और सिस्टम को हैकर्स से बचा सकें. साइबर सिक्योरिटी प्रोफेशनल्स की सैलरी काफी ज्यादा होती है क्योंकि इनके काम की जरूरत हर छोटी-बड़ी कंपनी को पड़ती है. Ethical Hacking. Network Security और Cloud Security इस फील्ड के अहम हिस्से हैं.

डिजिटल मार्केटिंग

ऑनलाइन बिजनेस का दौर है और हर कंपनी चाहती है कि उसका प्रोडक्ट ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे. यही काम डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट करते हैं. सोशल मीडिया हैंडल करना हो. वेबसाइट पर ट्रैफिक लाना हो या ऑनलाइन ऐड चलाना हो, डिजिटल मार्केटिंग स्किल (Most Demanding Skills) वाले लोग हर जगह मांग में हैं. इस फील्ड में क्रिएटिव और टेक्निकल दोनों तरह की स्किल्स चलती हैं.

क्लाउड कंप्यूटिंग

आज कंपनियां अपने बड़े-बड़े डेटा और सॉफ्टवेयर को क्लाउड पर शिफ्ट कर रही हैं. AWS. Google Cloud और Microsoft Azure की स्किल रखने वालों की डिमांड लगातार बढ़ रही है. इस फील्ड में काम करने वालों की सैलरी भी लाखों में पहुंचती है क्योंकि क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर को समझना और संभालना आसान नहीं होता.

यह भी पढ़ें: High Salary के लिए कौन सी इंजीनियरिंग की ब्रांच है Number 1, देखें टॉप 5 के नाम 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >