आज से शुरू हुई JoSAA काउंसलिंग, इन स्मार्ट टिप्स के साथ चुनें अपना ड्रीम कॉलेज

JoSAA Counselling 2026: JEE Advanced रिजल्ट के बाद जोसा काउंसलिंग 2 जून 2026 से शुरू हो चुकी है. नीचे बताए गए इन टिप्स की मदद से आप अपना ड्रीम कॉलेज पा सकते हैं. चॉइस फिलिंग करते समय भूलकर ये गलतियां न करें.

JoSAA Counselling 2026: जेईई एडवांस्ड 2026 का रिजल्ट आने के बाद अब असली परीक्षा शुरू होती है, वो है JoSAA काउंसलिंग. जोसा काउंसलिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 2 जून 2026 से शुरू हो चुकी है. कई बार अच्छी रैंक लाने के बाद भी सिर्फ एक गलत चॉइस फिलिंग की वजह से स्टूडेंट्स अच्छे कॉलेज से हाथ धो बैठते हैं. अगर आप भी IIT, NIT, IIIT या GFTI में एडमिशन लेने जा रहे हैं, तो चॉइस फिलिंग करते समय इन जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखें. 

JoSAA Counselling 2026: चॉइस फिलिंग का ‘गोल्डन रूल’ 

  • सबसे ऊपर उन कॉलेजों और ब्रांचेज को रखें, जो आपकी रैंक से थोड़े ऊंचे हैं (जैसे पुरानी IITs या टॉप NITs की कंप्यूटर साइंस). 
  • इसके बाद उन कॉलेजों को रखें, जो पिछले साल के कटऑफ (Closing Rank) के अनुसार आपकी रैंक के बिल्कुल आसपास हैं. यहां आपके एडमिशन के चांस सबसे ज्यादा होते हैं. 
  • लिस्ट के आखिर में 8-10 ऐसे कॉलेज जरूर डालें, जहां आपकी रैंक पर एडमिशन मिलना बिल्कुल पक्का हो, ताकि आप बिना सीट के न रह जाएं. 
  • हमेशा सबसे बेस्ट कॉलेज और ब्रांच को नंबर 1 पर रखें. 

कॉलेज बड़ा या ब्रांच? 

यह इंजीनियरिंग का सबसे बड़ा कन्फ्यूजन है. इसका जवाब आपके करियर गोल में छिपा है. अगर टेक/सॉफ्टवेयर जॉब चाहिए तो ब्रांच (जैसे CSE, IT, डेटा साइंस) को सिलेक्ट करें. अगर टॉप NIT में कंप्यूटर साइंस मिल रही है, तो नई IIT में सिविल या मैकेनिकल लेने से बेहतर एनआईटी हो सकता है.

 वहीं अगर रिसर्च, MBA या विदेश जाना है तो कॉलेज के ‘ब्रांड वैल्यू’ को प्राथमिकता दें. पुरानी IITs (जैसे बॉम्बे, दिल्ली, मद्रास) का एलुमनाई नेटवर्क और कैंपस लाइफ काफी अच्छा है. 

मॉक सीट अलॉटमेंट को हल्के में न लें

जोसा असली सीट देने से पहले दो बार Mock Seat Allocation का रिजल्ट जारी करता है. यह एक तरह का ‘ट्रेलर’ होता है, जो बताता है कि आपकी भरी हुई चॉइस के हिसाब से आपको कौन सी सीट मिल सकती है. अगर मॉक में कोई खराब कॉलेज मिल रहा है, तो तुरंत अपनी चॉइस का ऑर्डर बदल लें. 

‘Freeze, Float, और Slide’ का खेल समझें

जब आपको कोई सीट अलॉट (JoSAA Counselling 2026) होगी, तो आपके पास तीन विकल्प होंगे:

  • Freeze: आप सीट से पूरी तरह खुश हैं और इसे लॉक करके एडमिशन लेना चाहते हैं. 
  • Float: आपको सीट तो मिल गई है, लेकिन आप अगले राउंड में इससे भी बेहतर कॉलेज या ब्रांच के लिए अपग्रेड करना चाहते हैं. 
  • Slide: आप उसी कॉलेज में रहना चाहते हैं, लेकिन अगले राउंड में उसी कॉलेज की किसी बेहतर ब्रांच में अपग्रेड होना चाहते हैं. 

JoSAA Counselling 2026: इन गलतियों से बिल्कुल बचें

  • कम चॉइस भरना: सिर्फ 10-15 चॉइस भरकर न छोड़ें. कम से कम 40 से 50 विकल्प जरूर डालें. 
  • डेडलाइन का इंतजार: आखिरी मिनट के सर्वर क्रैश से बचने के लिए एक दिन पहले ही अपनी चॉइस फाइनल कर लें. 
  • डॉक्यूमेंट्स और 12th क्राइटेरिया: जनरल/OBC के लिए 12वीं में 75% (SC/ST के लिए 65%) मार्क्स होना जरूरी है. ऑनलाइन रिपोर्टिंग के समय कैटेगरी सर्टिफिकेट बिल्कुल वैलिड और नया होना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: JEE में नहीं बनी बात? इंजीनियरिंग के अलावा ये कोर्स भी दिला सकते हैं शानदार करियर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >