कंप्यूटर साइंस को छोड़ा पीछे, झारखंड की अमृता ने इस ब्रांच से Google में मारी एंट्री

Jharkhand Girl in Google: झारखंड की अमृता कुमारी ने छोटे शहर से निकलकर बड़ी कामयाबी हासिल की है. जिस कॉलेज से उन्होंने पढ़ाई की, वहीं के कई छात्र Google और Microsoft जैसी कंपनियों में प्लेस हो चुके हैं. अमृता भी अब गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन चुकी हैं. उनका सफर मेहनत, लगन और आत्मविश्वास की मिसाल है. यह कहानी उन लाखों युवाओं को प्रेरणा देती है जो छोटे शहरों से बड़ा सपना देखते हैं.

Jharkhand Girl in Google: झारखंड में एक कॉलेज ऐसा है जहां के कई छात्र Google और Microsoft में प्लसमेंट पाकर लाखों का पैकेज उठा रहे हैं. इन्हीं स्टूडेंट्स में एक नाम अमृता कुमारी का है. अमृता की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाली है. एक छोटे से शहर से निकलकर Google में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने (Jharkhand Girl in Google) का उनका सफर काफी रोचक रहा है. आइए इस सफर पर एक नजर डालते हैं.

Jharkhand Girl in Google: कौन हैं अमृता कुमारी?

अमृता कुमारी एक टैलेंटेड सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जो गूगल में काम कर रही हैं. उनके पास कंप्यूटर साइंस और टेक्नोलॉजी (Computer Science and Technology) में गहरी समझ हैं. अमृता ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम किया है. जिसमें सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटा स्ट्रक्चर, और मशीन लर्निंग जैसे क्षेत्र शामिल हैं. उनकी मेहनत, टेक्नोलॉजी, कौशल और प्रॉब्लम को सॉल्व करने की एबिलिटी ने उन्हें गूगल जैसी टॉप कंपनी में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है. वह नई तकनीकों को सीखने और उन्हें लागू करने में हमेशा उत्साहित रहती हैं.

Amrita Kumari Education: अमृता कुमारी की पढ़ाई

अमृता कुमारी, जमशेदपुर (झारखंड) की रहने वाली हैं और उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई NIT जमशेदपुर से की है. एनआईटी जमशेदपुर से उन्होंने बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग (BTech ECE) की डिग्री ली है.

पढ़ाई के दौरान उन्होंने Amazon और Zeta जैसी कंपनियों में इंटर्नशिप की थी. इसके बाद उन्होंने BNY Mellon में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया और वर्तमान में वह Google में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं.

Amrita Kumari Work Experience: अमृता कुमारी के अनुभव

अमृता कुमारी ने साल 2022 में Microsoft Engage में एक मेंटी के रूप में काम किया. इसके बाद वह तेलंगाना गईं, जहां उन्होंने Amazon में SDE इंटर्न के रूप में इंटर्नशिप की. फिर वह कर्नाटक चली गईं और Zeta में एक और SDE इंटर्नशिप की. इसके बाद उन्होंने अगली इंटर्नशिप के लिए महाराष्ट्र में BNY (Bank of New York Mellon) में SDE इंटर्न के रूप में काम किया.

जॉब से पहले अमृता ने Codess Cafe में भी एक मेंटी के तौर पर काम किया. इसके बाद वो फुलटाइम सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर Google में काम कर रही हैं. LinkedIn प्रोफाइल के अनुसार, अमृता कुमारी अक्टूबर 2024 से गूगल में जॉब कर रही हैं.

अमृता कुमारी की स्किल्स

अमृता कुमारी ने अपनी LinkedIn प्रोफाइल पर कुछ खास स्किल्स का जिक्र किया है. इन स्किल्स की लिस्ट नीचे देख सकते हैं:

  • Problem solving
  • C++
  • Algorithms
  • Data structures
  • React.js
  • Express.js
  • Node.js
  • MongoDB
  • JavaScript
  • Cascading style sheet (CSS)
  • HTML 5

ये भी पढ़ें: गांव से ग्लोबल तक… बिहार की बेटी को माइक्रोसॉफ्ट में प्लेसमेंट, लाखों का पैकेज

रिपोर्ट- श्रेया सलोनी पांडे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >