शिक्षकों के लिए फ्री AI ट्रेनिंग, IIT मद्रास का स्पेशल कोर्स

Free AI Course: आने वाला दौर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का है. ऐसे में छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों के लिए भी AI जरूरी होता जा रहा है. इन्हीं जरूरत को ध्यान में रखते हुए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास की तरफ से प्री एआई कोर्स की सुविधा दी जारी है. बता दें कि यह फ्री कोर्स शिक्षकोंं के लिए होगा.

Free AI Course: आजकल इंटरनेट के बाद एक और बड़ी क्रांति आ रही है जिसका नाम है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI. भारत सरकार ने यह बड़ा फैसला किया है कि देश के हर बच्चे को AI की पढ़ाई मिले. लेकिन इतने कम समय में और सीमित संसाधनों में यह काम करना थोड़ा मुश्किल है. इसी वजह से IIT मद्रास आगे आया है. IIT मद्रास अब स्कूल टीचर्स को फ्री में AI एजुकेशन (Free AI Course) देने वाला है. इसका मतलब है पहले टीचर खुद सीखेंगे फिर बच्चों को अच्छे से पढ़ाएंगे.

Free AI Course: IIT मद्रास में AI कोर्स

IIT मद्रास ने पहले से ही पांच बड़े AI से जुड़े कोर्स शुरू कर रखे हैं. इनमें हैं – AI इन फिजिक्स, AI इन केमिस्ट्री, AI इन अकाउंटिंग, क्रिकेट एनालिस्ट विद AI, और AI/ML यूजिंग पाइथन. इसके अलावा अब एक नया कोर्स लॉन्च हुआ है जिसका नाम है ‘AI for Educators’. ये खासतौर पर स्कूल टीचर्स और टीचर बनने वाले लोगों के लिए बनाया गया है. इसमें बताया जाएगा कि कैसे नए AI टूल्स से पढ़ाई को आसान बनाया जा सकता है, स्टूडेंट्स की परफॉर्मेंस को कैसे चेक किया जाए और क्लासरूम को मैनेज कैसे किया जाए.

कैसे करें ये कोर्स?

इस कोर्स की पढ़ाई 25 से 45 घंटे के बीच पूरी हो जाएगी, जो बहुत आसान है. पूरा कोर्स बिल्कुल फ्री है. बस अगर सर्टिफिकेट चाहिए तो थोड़ा सा फीस देना होगा और प्रॉक्टर्ड एग्जाम देना होगा. ये कोर्स SWAYAM Plus नाम के वेबसाइट पर ऑनलाइन पढ़ा जा सकता है. अगर आप इस कोर्स में अप्लाई करना चाहते हैं तो 10 अक्टूबर 2025 से पहले swayam-plus.swayam2.ac.in/ai-for-all-courses पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इससे टीचर भी अप-टू-डेट रहेंगे और बच्चों को भी बढ़िया पढ़ा पाएंगे.

SWAYAM Plus क्या है?

SWAYAM Plus एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत IIT मद्रास चला रहा है. यहां देशभर के स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध हैं. अभी तक करीब 430 से ज्यादा कोर्स इस प्लेटफॉर्म पर चल रहे हैं और करीब 3.7 लाख लोग इसमें रजिस्टर कर चुके हैं. ऐसे में हर कोई अपनी सुविधानुसार कहीं से भी पढ़ाई कर सकता है.

IIT मद्रास ने हाल ही में इनक्लूसिव एजुकेशन पर भी एक राउंडटेबल रखा. इसमें बात हुई कि कैसे ऑनलाइन एजुकेशन से दिव्यांग (PwDs) स्टूडेंट्स को फायदा पहुंचाया जा सकता है. इस दौरान IIT मद्रास के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में विकलांग छात्रों के लिए बनाई गई स्मार्ट टेक्नोलॉजी दिखाई गई. इससे साफ हो गया कि अब तकनीक के जरिए हर बच्चे को पढ़ाई का मौका मिलेगा, चाहे वह किसी भी हालात में क्यों न हो.

यह भी पढ़ें: बैंक में मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पद पर निकली वैकेंसी, सैलरी 90000 से ज्यादा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >