Criminology Courses: अगर आपका इंटरेस्ट क्राइम, लॉ और इंवेस्टिगेशन में है तो आप Criminology का कोर्स कर सकते हैं. बढ़ते क्राइम की वजह से इस फील्ड में लोगों की डिमांड बढ़ रही है. यह फील्ड अपराधों के कारण, उनके पैटर्न और उन्हें रोकने के तरीकों को समझने पर आधारित होती है. आज के समय में बढ़ते अपराध और साइबर क्राइम के चलते इस फील्ड में प्रोफेशनल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस कोर्स में करियर ग्रोथ और सैलरी है.
क्या है क्रिमिनोलॉजी कोर्स?
क्रिमिनोलॉजी एक ऐसा विषय है, जिसमें अपराध के कारण, उसकी जांच, रोकथाम और अपराधियों के व्यवहार का अध्ययन किया जाता है. इस फील्ड में करियर बनाने के लिए छात्र 12वीं के बाद Criminology, Forensic Science या संबंधित विषयों में ग्रेजुएशन कर सकते हैं. इसके बाद मास्टर्स और स्पेशलाइजेशन करके बेहतर अवसर हासिल किए जा सकते हैं
कौन सा कोर्स करें?
- BA/BSc in Criminology
- BSc Forensic Science
- Criminology में MSc या PG Diploma
- Cyber Crime या Forensic Investigation में स्पेशल कोर्स
करियर ऑप्शन
- क्रिमिनोलॉजिस्ट
- फॉरेंसिक एक्सपर्ट
- पुलिस विभाग या जांच एजेंसियां
- साइबर क्राइम एक्सपर्ट
- लीगल एडवाइजर
- रिसर्चर या प्रोफेसर
किस संस्थान से करें क्रिमिनोलॉजी?
- University of Mysore
- Delhi University
- Sardar Patel University of Police
सैलरी कितनी मिलती है?
इस फील्ड में शुरुआती सैलरी 3 से 6 लाख रुपये सालाना हो सकती है. अनुभव और स्किल्स बढ़ने के साथ यह 8 से 12 लाख रुपये या उससे ज्यादा तक पहुंच सकती है, खासकर साइबर क्राइम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के लिए.
यह भी पढ़ें- बिना डिग्री भी मिल सकती है नौकरी! ये 5 कोर्स खोलेंगे रोजगार के दरवाजे
