Best Career Options: आज के समय में इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में सिविल इंजीनियरिंग एक उभरता हुआ करियर ऑप्शन है. इस फील्ड में भी कई ऑप्शन होते हैं बस जरूरत है एक्सप्लोर करने की. बात करें तो प्रोजेक्ट मैनेजर की तो इसकी काफी डिमांड है. यह प्रोफेशन उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो प्लानिंग, लीडरशिप और टेक्निकल समझ रखते हैं.
क्या होता है सिविल प्रोजेक्ट मैनेजर?
सिविल प्रोजेक्ट मैनेजर किसी भी कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट जैसे सड़क, पुल, बिल्डिंग या डैम को शुरू से अंत तक मैनेज करता है. इसमें बजट, टाइमलाइन, टीम और क्वालिटी कंट्रोल की जिम्मेदारी शामिल होती है.
कैसे बनें सिविल प्रोजेक्ट मैनेजर?
- 10+2 (PCM): सबसे पहले फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से 12वीं पास करें.
- BTech/BE (Civil Engineering): किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री लें.
- अनुभव हासिल करें: शुरुआत में साइट इंजीनियर या जूनियर इंजीनियर के तौर पर काम करें.
- पोस्टग्रेजुएशन/सर्टिफिकेट कोर्स: Construction Management या Project Management में स्पेशलाइजेशन करें.
- स्किल्स डेवलप करें: लीडरशिप, कम्युनिकेशन, बजटिंग और सॉफ्टवेयर (जैसे AutoCAD, Primavera) की जानकारी जरूरी है.
कहां से करें कोर्स?
भारत में कई संस्थान सिविल और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट से जुड़े कोर्स ऑफर करते हैं-
- IITs और NITs (MTech in Construction Management)
- NICMAR University (Construction & Project Management)
- IGNOU (Project Management सर्टिफिकेट कोर्स)
जरूरी स्किल्स
- प्रोजेक्ट प्लानिंग और टाइम मैनेजमेंट
- टीम लीडरशिप
- प्रॉब्लम सॉल्विंग एबिलिटी
- टेक्निकल सॉफ्टवेयर की समझ
- कम्युनिकेशन स्किल्स
सैलरी और करियर स्कोप
शुरुआत में सैलरी 4-6 लाख रुपये सालाना तक हो सकती है. अनुभव बढ़ने के साथ यह 10-20 लाख रुपये सालाना या उससे ज्यादा भी हो सकती है. बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और मल्टीनेशनल कंपनियों में अच्छे मौके मिलते हैं.
यह भी पढ़ें- 10वीं के बाद करियर चुनते समय न करें जल्दबाजी, इन 5 बातों का रखें खास ध्यान
