Best Career Options After 12th: मेडिकल स्टोर खोलना आसान नहीं? जरूरी हैं ये डिग्रियां

Best Career Options After 12th In Medical Field: दवाइयों का व्यवसाय कोई साधारण व्यापार नहीं है, बल्कि यह सीधे लोगों की सेहत और जीवन से जुड़ा होता है. इसे शुरू करने के लिए जरूरी कानूनी दस्तावेजों के साथ-साथ बुनियादी जानकारी और समझ होना भी बेहद आवश्यक है. आइए, जानते हैं कि इस पेशे के लिए क्या योग्यता चाहिए और किन शर्तों को पूरा करना जरूरी है.

Best Career Options After 12th In Medical Field: दवाई की कंपनी खोलनी हो या मेडिकल स्टोर चलाना हो, यह जितना आसान सुनने में लगता है, उतना है नहीं. दवाइयां बेचना कोई आम बिजनेस नहीं है. यह लोगों की सेहत और जिंदगी से जुड़ा मामला है. इस बिजनेस को चलाने के लिए कुछ बेसिक समझ और लाइसेंस वगैरह भी होने चाहिए. मुश्किलों को एक तरफ रखें तो यह पेशा काफी फायदेमंद भी है. यही कारण है कि कई लोग चाहते हैं कि वे इस बिजनेस में इंट्री लें. ऐसे में आइए, जानते हैं कि मेडिकल स्टोर के बिजनेस के लिए कौन सी डिग्री चाहिए

Best Career Options After 12th In Medical Field: इन शर्तों को पूरा करना जरूरी है 

भारत में मेडिकल शॉप खोलने के लिए D.Pharm (डिप्लोमा इन फार्मेसी) या B.Pharm (बैचलर ऑफ फार्मेसी) की डिग्री अनिवार्य है, जो PCI (Pharmacy Council of India) से मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए. ध्यान रहे बिना इस डिग्री के ड्रग लाइसेंस जारी नहीं किया जाता क्योंकि ये लोगों के जिंदगी का सवाल है और उनके स्वास्थ्य से जुड़ा है तो इस बिजनेस के लिए लाइसेंस जरूरी है.

अगर आपके पास खुद यह डिग्री नहीं है, तो आप एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट को लाइसेंस होल्डर के रूप में नियुक्त कर सकते हैं, लेकिन उसकी उपस्थिति स्टोर पर जरूरी है. साथ ही, फार्मासिस्ट का संबंधित राज्य की फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना भी अनिवार्य है. 

Medical Field: एक लाइसेंस पर अलग-अलग स्टोर खोलने की अनुमति है?

भारत में ड्रग लाइसेंस केवल एक मेडिकल शॉप के लिए ही मान्य होता है. हर नई ब्रांच या स्टोर के लिए अलग-अलग ड्रग लाइसेंस लेना अनिवार्य है. अगर आप एक ही लाइसेंस पर कई जगहों पर स्टोर चला रहे हैं और ये ड्रग इंस्पेक्टर की नजर में आ जाता है तो आप पर कार्रवाई भी हो सकती है. ऐसे में प्रत्येक स्टोर के लिए लाइसेंस लेना सही है. 

यह भी पढ़ें- MBA Courses: बनें मैनेजमेंट की दुनिया के बेताज बादशाह, इन 5 कोर्स से चमकेगी किस्मत 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >