कंप्यूटर साइंस को पीछे छोड़ इस BTech ब्रांच ने तोड़ा प्लेसमेंट रिकॉर्ड! 3 सालों से मार रही बाजी

Best BTech Branch NIT Durgapur: एनआईटी दुर्गापुर पश्चिम बंगाल का जाना माना इंजीनियरिंग संस्थान है. यहां इंजीनियरिंग और बायोटेक्नोलॉजी के कई कोर्स ऑफर किए जाते हैं. प्लेसमेंट की बात करें तो पिछले तीन सालों से MME ब्रांच कंप्यूटर साइंस ब्रांच को पीछे छोड़ रही है.

Best BTech Branch: आज के समय में ऐसा माना जाता है कि कंप्यूटर साइंस ही बीटेक का सबसे अच्छा और हाई सैलरी (High Salary) वाली शाखा है. लेकिन ऐसा नहीं है. कई ऐसे कॉलेज हैं जहां दूसरे-दूसरे ब्रांच में भी शानदार प्लेसमेंट मिलता है. एनआईटी दुर्गापुर (NIT Durgapur) की ही बात करें तो यहां करीब पिछले तीन सालों से CSE से ज्यादा बेहतर प्लेसमेंट किसी अन्य ब्रांच में मिल रहा है. आइए, NIT Durgapur के प्लेसमेंट के बारे में अच्छे से जानते हैं.

JEE और IIT JAM परीक्षा स्कोर के आधार पर मिलता है एडमिशन

एनआईटी दुर्गापुर पश्चिम बंगाल का जाना माना इंजीनियरिंग संस्थान है. यहां इंजीनियरिंग और बायोटेक्नोलॉजी के कई कोर्स ऑफर किए जाते हैं. बीटेक कोर्स में एडमिशन के लिए जेईई मेन (JEE Main) स्कोर की जरूरत पड़ती है. वहीं पीजी कोर्स (Msc) में एडमिशन IIT JAM के स्कोर के आधार पर मिलता है.

2025 में एनआईटी दुर्गापुर का प्लेसमेंट

एनआईटी दुर्गापुर ने वर्ष 2025 बैच के प्लेसमेंट का रिकॉर्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया है, जिसके अनुसार संस्थान का ओवरऑल प्लेसमेंट रेट 82 % रहा. वहीं अधिकतम पैकेज (NIT Highest Package) 80 लाख रुपये सलाना गया और एवरेज पैकेज (NIT Average Package) 12.61 लाख रुपये सलाना गया.

देखें ब्रांच वाइज प्लेसमेंट का रिकॉर्ड

वहीं 2025 में ब्रांच वाइज प्लेसमेंट (NIT Durgapur Branch Wise Placement) की बात करें तो सबसे ज्यादा प्लेसमेंट MME (Metallurgy and Materials Engineering) और ME (Mechanical Engineering) ब्रांच का रहा. वहीं EE (Electrical Engineering), EC (Electronics and Communication Engineering) ब्रांच इसके बाद आते हैं. सबसे कम प्लेसमेंट CSE (Computer Science Engineering), CH (Chemical Engineering), CE (Civil Engineering) और BT (Biotechnology) ब्रांच का रहा.

BranchPlacement (%)
MME93%
EE90%
CSE87%
ME82%
CE79%
EC76%
CH74%
BT62%

पिछले 3 सालों से MME Branch कर रहा शानदार प्रदर्शन

NIT Durgapur में पिछले तीन सालों से CSE ब्रांच को MME पीछे छोड़ती आ रही है. वर्ष 2025 में CSE का प्लेसमेंट परसेंटेज 87 % रहा और MME का 93 प्रतिशत. वर्ष 2024 में MME ब्रांच का प्लेसमेंट परसेंटेज 83.64 प्रतिशत था. वहीं CSE का प्लेसमेंट मात्र 78.33 प्रतिशत था. वर्ष 2023 में MME का प्लेसमेंट 90.32 प्रतिशत था जबकि CSE का सिर्फ 85.71 प्रतिशत था.

यह भी पढ़ें- कंप्यूटर साइंस को पीछे छोड़ गया ये ब्रांच, BTech स्टूडेंट्स को 71 लाख का पैकेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >