Bank of India SO Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है. BOI यानी Bank of India ने Specialist Officer भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए कुल 205 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार 25 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
205 पदों पर होगी भर्ती
BOI Specialist Officer भर्ती में कुल 205 पद शामिल हैं. इन पदों पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर के रूप में भर्ती की जाएगी. पदों की संख्या और डिटेल्ड जानकारी बैंक की ओर से जारी वैकेंसी के ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई है.
सैलरी भी काफी अच्छी
इस भर्ती की खास बात इसकी शानदार सैलरी भी है. स्केल-I में बेसिक पे 48,480 से शुरू होगा. स्केल-II में बेसिक पे 64,820 से शुरू होगा. स्केल-III में बेसिक पे 85,920 से शुरू होगा. वहीं स्केल-IV में बेसिक पे 1,02,300 से शुरू होकर 1,20,940 तक जा सकता है.
ये भी पढ़ें: IIT Guwahati का ये BTech ब्रांच दिलाता है तगड़ा प्लेसमेंट, Microsoft से जॉब ऑफर
21 से 42 साल तक उम्र सीमा
इस भर्ती में उम्र सीमा पद के हिसाब से अलग-अलग रखी गई है. उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. वहीं अधिकतम उम्र 30 से 42 साल तक रखी गई है. उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी गई है.
Bank of India SO Recruitment: आवेदन फीस
आवेदन फीस की बात करें तो General, OBC और EWS उम्मीदवारों को 1,180 रुपये देना होगा. वहीं SC, ST और PwD उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 175 रुपये रखी गई है.
परीक्षा और चयन कैसे होगा?
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी. इसके बाद सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. फाइनल चयन के बाद मेडिकल एग्जाम भी होगा.
ऑनलाइन परीक्षा की तारीख अभी जारी नहीं की गई है. बैंक ऑफ इंडिया बाद में परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जारी करेगा. इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं.
Bank of India Specialist Officer 2026 Official Notification
ये भी पढ़ें: बैंकिंग सेक्टर में 13,706 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए आवेदन शुरू
