Ambedkar Jayanti Speech: 10 लाइनों में तैयार करें शानदार भाषण, जानें बाबा साहेब के जीवन से जुड़े फैक्ट्स

Ambedkar Jayanti 10 Lines: बाबा साहेब ने अपने जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुए शिक्षा, समानता और न्याय के लिए जो लड़ाई लड़ी, वह आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. ऐसे में आइए जानते हैं उनके बारे में 10 बड़ी बातें.

Ambedkar Jayanti 10 Lines: भारत के महान समाज सुधारक, संविधान निर्माता और दूरदर्शी नेता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती हर साल 14 अप्रैल को पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाती है. यह दिन सिर्फ एक महान व्यक्तित्व को याद करने का अवसर नहीं है, बल्कि उनके विचारों, संघर्षों और समाज को दिए गए योगदान को समझने का भी मौका है.

बाबा साहेब ने अपने जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुए शिक्षा, समानता और न्याय के लिए जो लड़ाई लड़ी, वह आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. अंबेडकर जयंती के अवसर पर स्कूलों, कॉलेजों और विभिन्न संस्थानों में भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जहां छात्र उनके जीवन और विचारों को साझा करते हैं.

बाबा अंबेडकर के लिए 10 लाइन

  • डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था.
  • डॉ. अंबेडकर ने उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज में नई मिसाल पेश की
  • वे भारत के महान समाज सुधारक और संविधान निर्माता थे.
  • उन्होंने जीवनभर जातिवाद और छुआछूत के खिलाफ संघर्ष किया.
  • वे दलितों और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले नेता थे.
  • वे स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री भी बने थे.
  • उन्होंने भारतीय संविधान की रचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
  • उनका नारा था, “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो.”
  • उन्होंने 1956 में बौद्ध धर्म अपनाया और सामाजिक बदलाव का संदेश दिया.
  • उनका जीवन आज भी हमें समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए प्रेरित करता है.

अंबेडकर जयंती क्यों मनाई जाती है?

14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के रूप में मनाया जाता है. यह दिन उनके योगदान और विचारों को याद करने का अवसर होता है. इस दिन देशभर में कार्यक्रम, भाषण और जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं.

क्यों खास है बाबा साहेब का जीवन?

डॉ. अंबेडकर का जीवन हमें यह सिखाता है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, अगर हमारे पास शिक्षा, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प है, तो हम किसी भी बाधा को पार कर सकते हैं. उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके समय में थे. ऐसे में अंबेडकर जयंती सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपनाने और एक समान, न्यायपूर्ण और जागरूक समाज बनाने का संकल्प लेने का दिन है.

यह भी पढ़ें- Ambedkar Jayanti Essay: बाबा साहेब पर 3 छोटे और आसान निबंध, स्कूल में आएंगे काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >