Best College in Bhagalpur: भागलपुर में हर सेक्टर के स्टूडेंट के लिए कुछ न कुछ खास जरूर है. अगर आप पढ़ाई के लिए सही जगह तलाश रहे हैं, तो भागलपुर आपको सरप्राइज कर सकता है. BTech, MCA, MBBS जैसे प्रोफेशनल कोर्स के लिए यहां मॉडर्न फैसिलिटी वाले कॉलेज उपलब्ध हैं. आइए जानते हैं भागलपुर के उन्हीं बेस्ट कॉलेजों (Best College in Bhagalpur) के बारे में, जो आपके फ्यूचर को नई दिशा दे सकते हैं.
Highlights
Best College in Bhagalpur: IIIT भागलपुर में लें एडमिशन
बिहार के बेस्ट कॉलेज (Best College in Bhagalpur) की बात करें तो सबसे ऊपर नाम इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी यानी IIIT भागलपुर का आता है. यह एक पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप (PPP) मोड का कॉलेज है. जो मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) द्वारा मान्यता प्राप्त है.
BTech में कैसे लें एडमिशन?
अगर आप IIIT भागलपुर से BTech करना चाहते हैं, तो एडमिशन का रास्ता थोड़ा टेक्निकल जरूर है, लेकिन समझना आसान है. यहां कंप्यूटर साइंस, ECE, मेकाट्रॉनिक्स और मैथ्स एंड कंप्यूटिंग जैसे कोर्स में दाखिला सीधे आपके मेरिट के आधार पर होता है. एडमिशन की डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट- iiitbh.ac.in पर चेक कर सकते हैं.
IIIT Bhagalpur BTech Admission Details Check Here
एडमिशन की पूरी प्रोसेस Joint Seat Allocation Authority, Central Seat Allocation Board यानी JoSAA काउंसलिंग के माध्यम से होगा. पहले आपको JoSAA में रजिस्ट्रेशन करना है, अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच भरनी है, फिर आपकी रैंक के हिसाब से सीट अलॉट होती है.
IIIT Bhagalpur Fee Structure: बीटेक की फीस
- BTech में एडमिशन लेते समय पहले सेमेस्टर में कुल फीस करीब 1,78,621 रुपये देनी होगी.
- इसमें 10,000 रुपये वन टाइम एडमिशन फीस और 10,000 रुपये काउशन मनी (जो बाद में वापस मिलती है) शामिल है.
- हर सेमेस्टर में ट्यूशन फीस 1,44,946 रुपये तय की गई है, जो लगभग सभी सेमेस्टर में एक जैसी रहती है.
- इसके अलावा हर सेमेस्टर में 13,675 रुपये अन्य इंस्टीट्यूट फीस के रूप में देना होगा.
- दूसरे से लेकर सातवें सेमेस्टर तक कुल फीस लगभग 1,58,621 रुपये प्रति सेमेस्टर रहेगी.
- आठवें सेमेस्टर में फीस थोड़ी कम होकर करीब 1,62,621 रुपये हो जाती है, जिसमें 4,000 रुपये कन्वोकेशन फीस शामिल होती है.
- ध्यान देने वाली बात यह है कि यह फीस सिर्फ पढ़ाई की है, इसमें हॉस्टल और मेस चार्ज शामिल नहीं हैं.
- हॉस्टल फीस लगभग 25,000 रुपये प्रति सेमेस्टर और मेस फीस करीब 16,000 रुपये (चार महीने के लिए) अलग से देनी होगी.
IIIT Bhagalpur Placement Record: 83 लाख का हाईएस्ट पैकेज
आईआईआईटी भागलपुर का प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार है. यहां बीटेक कंप्यूटर साइंस ब्रांच में हाईएस्ट पैकेज 83 लाख रुपये का देखा गया है. प्लेसमेंट आंकड़ों की बात करें तो CSE ब्रांच सबसे आगे नजर आती है, जहां एवरेज पैकेज 12.22 लाख का देखा गया है.
BTech ECE ब्रांच में औसत पैकेज 9.16 लाख और हाईएस्ट पैकेज 46 लाख रिकॉर्ड किया गया है. मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में औसत पैकेज 10.04 लाख और हाईएस्ट प्लेसमेंट पैकेज 38 लाख रुपये का रहा है. यहां 104 से ज्यादा कंपनियां प्लेसमेंट सेशन में हिस्सा ले चुकी हैं. यही वजह है कि इसका नाम भागलपुर के टॉप कॉलेजों (Best College in Bhagalpur) की लिस्ट में शामिल है.
जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज JNMC Bhagalpur
भागलपुर में रहकर मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं तो जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अच्छा ऑप्शन है. यहां मेडिकल के यूजी और पीजी दोनों कोर्स कराए जाते हैं. अंडर ग्रेजुएशन लेवल पर MBBS और पोस्ट ग्रेजुएशन लेवल पर MD और MS कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं. एडमिशन की डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट- jnmc.edu पर देख सकते हैं.
कैसे मिलेगा MBBS में एडमिशन?
जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भागलपुर में MBBS में एडमिशन NEET UG स्कोर के आधार पर होता है. JN मेडिकल कॉलेज की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, यहां MBBS की कुल 250 सीटों पर एडमिशन होगा. MBBS कोर्स को नेशनल मेडिकल कमीशन के नियमों के तहत ही डिजाइन किया गया है.
तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी
भागलपुर के बेस्ट कॉलेजों (Best College in Bhagalpur) में एक नाम तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी का भी है. इस यूनिवर्सिटी की स्थापना साल 1960 में हुई थी. 264 एकड़ में फैली इस यूनिवर्सिटी में 34 डिपार्टमेंट है. इस कॉलेजों में टॉप कोर्स की लिस्ट नीचे देख सकते हैं.
- Bachelor of Arts- BA (Hons.)
- Bachelor of Science- BSc (Hons.)
- Bachelor of Commerce- BCom (Hons.)
- Master of Laws- LLM
- Master of Computer Application- MCA
- Master of Arts- MA (Hons.)
- Master of Commerce- MCom (Hons.)
- Master of Science- MSc (Hons.)
MCA Fee Structure: 1.50 लाख में एमसीए डिग्री
तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर एप्लीकेशन डिपार्टमेंट में एमसीए कोर्स उपलब्ध है. कोर्स का फीस स्ट्रक्चर नीचे देख सकते हैं-
- पहले सेमेस्टर में एडमिशन फीस 2,000 रुपये, अकादमिक फीस 18,000 रुपये, कंप्यूटर लैब 1,000 रुपये, miscellaneous 1,000 रुपये और एग्जाम फीस 1,250 रुपये मिलाकर कुल 23,250 रुपये देना होगा.
- दूसरे सेमेस्टर से एडमिशन फीस नहीं लगेगी और बाकी सभी चार्ज मिलाकर कुल फीस 21,250 रुपये रहेगी.
- तीसरे सेमेस्टर में भी वही स्ट्रक्चर लागू रहेगा, यानी कुल 21,250 रुपये फीस देनी होगी.
- चौथे सेमेस्टर में भी फीस पहले की तरह ही रहेगी और कुल 21,250 रुपये ही जमा करने होंगे.
- इसके अलावा NRI और डोनर कोटा के छात्रों के लिए फीस अलग से तय की गई है.
- NRI छात्रों के लिए कुल फीस 1,50,000 रुपये है, जिसे चार बराबर किस्तों में 37,500 रुपये देकर जमा करना होगा.
- वहीं डोनर कोटा से एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए कुल फीस 1,20,000 रुपये है, जिसे चार किस्तों में 30,000 रुपये प्रति सेमेस्टर के हिसाब से देना होगा.
SM कॉलेज, भागलपुर
भागलपुर के सबसे पुराने कॉलेज (Best College in Bhagalpur) की बात करें तो सुंदरवती महिला कॉलेज भागलपुर का नाम सामने आता है. इस कॉलेज की स्थापना 15 अगस्त 1949 को मोक्षदा गर्ल्स स्कूल के तौर पर हुई थी. यह कॉलेज तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी से एफिलेटेड है. साल 2004 में इस कॉलेजो को NAAC से बी+ ग्रेड मिल गया. कॉलेज की डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट smcollege.ac.in पर देखसकत
भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, BCE
भागलपुर में इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग BCE एक अच्छा ऑप्शन है. इस कॉलेज में BTech के 5 ब्रांच हैं. BCE भागलपुर ब्रांच वाइज सीटों की डिटेल्स नीचे टेबल में देख सकते हैं-
| ब्रांच | सीटों की संख्या (Intake) |
|---|---|
| सिविल इंजीनियरिंग | 120 |
| मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 63 |
| इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 63 |
| इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | 63 |
| कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | 63 |
BCE भागलपुर के कई स्टूडेंट्स ISRO, BARC, CIL और NIC जैसी सरकारी संस्थाओं में काम कर रहे हैं. वहीं कुछ स्टूडेंट्स Google, Intel, TCS, IBM, Infosys, Wipro, CGI और Cognizant जैसी बड़ी कंपनियों में अपनी पहचान बना चुके हैं.
TNB लॉ कॉलेज, भागलपुर
वकालत के क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे हैं तो भागलपुर के TNB लॉ कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं. भागलपुर में लॉ की पढ़ाई की शुरुआत साल 1890 में हुई, जब कलकत्ता विश्वविद्यालय ने टीएनबी कॉलेज को इसके लिए मान्यता दी. बीच में कुछ समय के लिए लॉ की पढ़ाई बंद हो गई थी, लेकिन 1952 में फिर से इसे शुरू किया गया.
TNB Law कॉलेज में LLB और BA LLB कोर्स कराए जाते हैं. यह कॉलेज भी तिलका मांझी यूनिवर्सिटी से एफिलेटेड है. इस कॉलेज की लाइब्रेरी काफी मशहूर है. कॉलेज की डिटेल्स देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- tnblawcollegebgp.in पर जाना होगा.
बिहार एग्रिकल्चर यूनिवर्सिटी, भागलपुर
भागलपुर के टॉप कॉलेज (Best College in Bhagalpur) की लिस्ट में एक नाम बिहार एग्रिकल्चर यूनिवर्सिटी का भी आता है. यह कॉलेज रिसर्च के लिए काफी मशहूर है. खासकर एग्रीकल्चर और रिसर्च के क्षेत्र में इसकी मजबूत पहचान है. यहां अंडरग्रेजुएट कोर्स जैसे BSc (Hons.) Agriculture और Horticulture में एडमिशन दिया जाता है, जो यूनिवर्सिटी के 6 अलग-अलग अकादमिक यूनिट्स में चलते हैं. कोर्स वाइज सीटों की डिटेल्स नीचे टेबल में देख सकते हैं-
| Sl. No. | अकादमिक यूनिट | कोर्स | सीटें (Intake) |
|---|---|---|---|
| 1 | बिहार एग्रीकल्चर कॉलेज, सबौर (भागलपुर) | B.Sc (Hons.) Agriculture | 100 |
| M.Sc Agriculture | 175 | ||
| Ph.D | 51 | ||
| 2 | नालंदा कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर, नूरसराय | B.Sc (Hons.) Horticulture | 50 |
| 3 | मंदन भारती एग्रीकल्चर कॉलेज, सहरसा | B.Sc (Hons.) Agriculture | 100 |
| 4 | वीर कुंवर सिंह कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, बक्सर | B.Sc (Hons.) Agriculture | 100 |
| 5 | भोला पासवान शास्त्री एग्रीकल्चर कॉलेज, पूर्णिया | B.Sc (Hons.) Agriculture | 100 |
| 6 | डॉ कलाम एग्रीकल्चर कॉलेज, किशनगंज | B.Sc (Hons.) Agriculture | 100 |
बिहार एग्रिकल्चर यूनिवर्सिटी में पोस्टग्रेजुएट यानी MSc और PhD प्रोग्राम भी उपलब्ध हैं. कोर्स की अवधि की बात करें तो ग्रेजुएशन के लिए 8 सेमेस्टर, मास्टर्स के लिए 4 सेमेस्टर और PhD के लिए 6 सेमेस्टर का समय तय है. यह यूनिवर्सिटी प्रैक्टिकल नॉलेज के लिए जानी जाती है.
यह भी पढ़ें: 82 लाख का प्लेसमेंट से लेकर इंटरनेशनल जॉब ऑफर तक, ये हैं जमशेदपुर के टॉप कॉलेज
नोट: यह आर्टिकल भागलपुर शहर के टॉप कॉलेजों (Best College in Bhagalpur) के बारे में बताने के लिए है. इसमें किसी भी कॉलेज को रैंक देने का काम नहीं किया गया है.
