Best BTech College: IIT या IIM नहीं, यूपी के इस कॉलेज ने तोड़ा रिकॉर्ड, 1.2 करोड़ का हाईएस्ट प्लेसमेंट

Best BTech College: 12वीं के बाद इंजीनियरिंग में करियर बनाना चाहते हैं तो बेस्ट कॉलेज के बारे में जान लें. इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के टॉप कॉलेज के बारे में बता रहे हैं. इस कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड कई IIT, IIM को पीछे छोड़ दिया है. आइए इस कॉलेज के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Best BTech College: बीटेक कोर्स में एडमिशन के लिए जेईई मेन परीक्षा इसी महीने आयोजित होने वाली है. इसके बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. ऐसे में इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने से पहले बेस्ट बीटेक कॉलेज के बारे में पता कर लेना जरूरी है. यहां उत्तर प्रदेश के टॉप कॉलेज के बारे में बता रहे हैं. इस कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड कई IIT, IIM को पीछे छोड़ दिया है.

Best BTech College IIIT Allahabad: आईआईआईटी इलाहाबाद में एडमिशन

बीटेक कोर्स के लिए यूपी के बेस्ट कॉलेज की लिस्ट में एक नाम इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेंशन टेक्नोलॉजी यानी IIIT इलाहाबाद का शामिल है. प्रयागराज में स्थित इस कॉलेज को बेहतर प्लेसमेंट और बेस्ट फैकल्टी के लिए जाना जाता है. इस कॉलेज के प्लेसमेंट रिकॉर्ड को करीब से जानते हैं.

IIIT Allahabad Placement Record: 1.2 करोड़ से ज्यादा का प्लेसमेंट

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेंशन टेक्नोलॉजी, इलाहाबाद में पिछले सेशन का प्लेसमेंट शानदार रहा है. इस कॉलेज में पिछले सेशन में हाईएस्ट प्लेसमेंट 1.2 करोड़ रुपये का देखा गया था. यहां के कई छात्रों को मल्टी नेशनल कंपनियों से लाखों का प्लेसमेंट मिला था. वहीं, एक छात्र को 1.2 करोड़ रुपये का प्लेसमेंट ऑफर मिला.

IIIT Allahabad Courses: कई कोर्स मौजूद

इलाहाबाद आईआईआईटी में इंजीनियरिंग के कई कोर्स कराए जाते हैं. यहां कोर्स की डिटेल्स नीचे देख सकते हैं-

कार्यक्रम स्तरकोर्स का नामविशेषता / विभाग
UG CoursesB.Techसूचना प्रौद्योगिकी (IT)
B.Techइलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE)
B.TechIT with Business Informatics
PG CoursesM.Techसूचना प्रौद्योगिकी (IT)
M.Techसॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग
M.Techबायोइन्फॉर्मेटिक्स
M.Techबायोमेडिकल इंजीनियरिंग
M.Techइलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE)
M.Techरोबोटिक्स इंजीनियरिंग
MBAIT स्पेशलाइजेशन के साथ
इंटीग्रेटेड कोर्सB.Tech + M.Techविभिन्न विभागों में
B.Tech + MBAमैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी का मिश्रण
M.Tech + PhDसॉफ्टवेयर/डेटा इंजीनियरिंग, बायोइन्फॉर्मेटिक्स
डॉक्टरेट (PhD)Ph.Dकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, ECE, मैनेजमेंट आदि में रिसर्च

इस कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए आपको जेईई मेन परीक्षा में शानदार मार्क्स हासिल करना होगा. उम्मीदवारों को जोसा (Joint Seat Allocation Authority) काउंसलिंग में भाग लेना होगा, जो कि बीटेक कार्यक्रमों के लिए सीट आवंटन की प्रक्रिया संचालित करता है.

ये भी पढ़ें: यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे पर उठा सवाल, जानें पूर्व सीनियर IPS ने अटेम्प्ट को लेकर क्या कहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >