₹1.21 लाख में डॉक्टर बनने का मौका, जानिए IGIMS में कैटेगरी वाइज MBBS की पूरी फीस

IGIMS MBBS Admission 2026: IGIMS के MBBS कोर्स में एडमिशन पाने के लिए कैंडिडेट्स का NEET UG परीक्षा पास करना जरूरी है. यहां की फीस काफी कम है, 1,21 लाख रुपये में आप MBBS की डिग्री हासिल कर सकते हैं. एडमिशन लेने से पहले कोर्स डिटेल, फीस और अन्य जानकारी हासिल कर लें.

IGIMS MBBS Admission 2026: अगर आप बिहार के फेमस मेडिकल कॉलेज से MBBS करना चाहते हैं तो तो इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS), पटना एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह कॉलेज मेडिकल से लेकर पैरामेडिकल और अन्य नर्सिंग कोर्सेज के लिए जाना जाता है.

MBBS में कितनी सीटें हैं?

IGIMS के MBBS कोर्स में एडमिशन पाने के लिए कैंडिडेट्स का NEET UG परीक्षा पास करना जरूरी है. 1983 में स्थापित यह संस्थान आज भी अपनी मेडिकल एजुकेशन और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जाना जाता है. यहां विभिन्न कोर्सों को मिलाकर करीब 470 सीटें हैं. इनमें से MBBS कोर्स के लिए 150 सीटें रिजर्व हैं.

कैसे मिलता है IGIMS में MBBS कोर्स में एडमिशन?

IGIMS के MBBS कोर्स में एडमिशन पाने के लिए कैंडिडेट्स का NEET UG परीक्षा पास करना जरूरी है. परीक्षा में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को MCC या BCECEB की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होता है. इसके बाद मेरिट, सीट उपलब्धता आदि के आधार पर सीट पक्की होती है.

MBBS में एडमिशन के लिए कितना स्कोर चाहिए?

हर साल कटऑफ बदलती रहती है। पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार जनरल कैंडिडेट्स को 668 से 675 तक स्कोर करना जरूरी था. अलग-अलग कैटेगरी के लिए स्कोर अलग-अलग थे. हालांकि, हर साल का ट्रेंड बदलता रहता है.

IGIMS में MBBS कोर्स की फीस

IGIMS में जनरल कैंडिडेट्स के लिए MBBS कोर्स की फीस करीब 1,21,667 है. वहीं रिजर्व कैटेगरी जैसे कि SC, ST के लिए फीस 1,11,667 रुपये है. ये फीस वन टाइम है. इसके अलावा 20,000 रुपये के करीब हॉस्टल फीस है. फीस हर साल बदलती रहती है. यहां दी गई जानकारी 2020-21 के डाटा के अनुसार, दी गई है. ऐसे में लेटेस्ट फीस की जानकारी के लिए IGIMS की ऑफिशियिल वेबसाइट देखें.

IGIMS में कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध हैं?

IGIMS Patna में MBBS के अलावा MD, MS, DM, MCh, BSc Nursing, MSc Nursing और अन्य मेडिकल एवं पैरामेडिकल कोर्स भी ऑफर किए जाते हैं. इन कोर्सों में प्रवेश के लिए एंट्रेंस एग्जाम देना होता है.

यह भी पढ़ें- 50000 रुपये से भी कम एक साल की फीस, रांची के इस मेडिकल कॉलेज से करें MBBS की पढ़ाई


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >