Dhanbad News : अवैध खनन से जमुनिया नदी को खतरा : शारदा सिंह

Dhanbad News : सेमिनार में जलवायु परिवर्तन, जमुनिया नदी के संरक्षण और अवैध कोयला खनन के दुष्प्रभावों पर मंथन

Dhanbad News : बाघमारा. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम स्वराज अभियान के तत्वावधान में डुमरा गेस्ट हाउस में ‘जलवायु परिवर्तन, जमुनिया नदी का संरक्षण और अवैध कोयला खनन से पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव’ पर सेमिनार का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती है. उन्होंने कहा कि अवैध कोयला खनन के कारण जमुनिया नदी का प्राकृतिक स्वरूप नष्ट हो रहा है, जलस्रोत सूख रहे हैं. यदि समय रहते कदम नहीं उठाये गये, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. विशिष्ट अतिथि बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा ने कहा कि कोयलांचल में अंधाधुंध खनन और वनों की कटाई से वायु व जल प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. वहीं, सहायक वन पदाधिकारी एके मंजुल ने विभागीय प्रयासों की चर्चा करते हुए स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की. सेमिनार में आइआइटी आइएसएम के प्रो. अंशु माली, युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशु माली, प्रो. रंजन, उदय सिंह, छेदी शर्मा, मुखिया विनोद नापित बलराम महतो, पंसस समिति सुरेश रजक, गौतम मंडल आदि ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. अध्यक्षता प्रो. टीपी पांडेय व संचालन जगत महतो ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >