हलसी. प्रखंड अंतर्गत प्रतापुर चौधरी टोला निवासी अर्जुन चौधरी का पुत्र वीरेंद्र कुमार घर में जावा महुआ से देसी शराब का निर्माण कर रहा था. हलसी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर वीरेंद्र चौधरी व सहदेव चौधरी को घर से 25 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. बिहार में शराबबंदी पूर्णरूपेण लागू है, फिर भी शराब तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं. इसी कड़ी में हलसी थाने की पुलिस रविवार को प्रतापपुर गांव छापेमारी करने पहुंची, जहां दो शराब तस्कर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. मौके पुलिस ने कई टिन जावा महुआ एवं शराब बनाने का उपकरण भी बरामद किया है. बता दें कि वीरेंद्र चौधरी को घर से 15 लीटर और रूपलाल चौधरी के पुत्र सहदेव चौधरी के घर से 10 लीटर शराब के साथ शराब बनाते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस की छापेमारी टीम में हलसी थाना के एएसआई पिंटू कुमार के साथ कई पुलिस कर्मी मौजूद थे.
देसी शराब बनाते दो तस्करों को किया गिरफ्तार
हलसी. प्रखंड अंतर्गत प्रतापुर चौधरी टोला निवासी अर्जुन चौधरी का पुत्र वीरेंद्र कुमार घर में जावा महुआ से देसी शराब का निर्माण कर रहा था. हलसी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने
